Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने लिखा पत्र
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

-सोमवार की दोपहर तक मानगो-उलीडीह के कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हुई
-दबाव बनाने के बाद पेयजलापूर्ति सुधर जाती है, फिर वही ढाक के तीन पात
-पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल-मेकेनिकल विंग के अधिकारी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी जमशेदपुर के उपायुक्त को पत्र लिख कर मानगो में चल रही पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर गंभीर असंतोष जताया है।
सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि उनकी पहल पर पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव स्तर से हुए हस्तक्षेप के फलस्वरूप इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नए पावर मोटर ख़रीदे गए, लगे भी पर इनका कार्य संतोषप्रद नहीं है। इनका परिचालन भी नियमानुकूल नहीं हो पा रहा है। बड़ा इलाक़ा नियमित जलापूर्ति से वंचित है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में विसंगतियों की ओर उन्होंने कई बार ठोस संकेत किया पर हल नहीं निकल सका। घोषणा हुई कि दुर्गा पूजा- नवरात्रि के समय पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होगी, पर ऐसा नहीं हो पाया। पर्व त्योहार में भी शिकायतें आती रहीं। आज यानी सोमवार की स्थिति यह थी कि दोपहर तक मानगो-उलीडीह के उन कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हुई, जिन इलाकों में पहले संतोषजनक जलापूर्ति हुआ करती थी।

READ MORE :Jamshedpur News :मानगो आवास प्लाजा में आगः सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने किया बचाव कार्य

मानगो के अखाड़ा गली, लक्ष्मी नगर, गौड़ बस्ती, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे तथा उलीडीह के रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा पथ, फुटबॉल मैदान के पीछे का इलाका, जवाहर नगर रोड नंबर 4, न्यू उलीडीह आदि स्थानों पर पहले पीने का पानी आता था पर कुछ दिनों से नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, ज़ाकिर नगर, बगान शाही इलाकों की भी ऐसी ही स्थिति है। समता नगर का एक भाग पेयजल सुविधा से सर्वथा वंचित ही है।
श्री राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि आप समय-समय पर इस परियोजना की एवं अन्य परियोजनाओं की सघन समीक्षा करते हैं। अब इसका परिचालन नगर निगम के पास आ रहा है। ऐसी स्थिति में नगर निगम के पदाधिकारियों की भी इस परियोजना के परिचालन के संबंध में सजग रहने का दायित्व बनता है। श्री राय के अनुसार, पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। वह इनसे उब गये हैं। दबाव बनने के बाद संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुधर जाती है, फिर वही ढाक के तीन पात। इस मामले में पेयजल स्वच्छता विभाग के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा जरूरी है और यह भी कि उपयुक्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

READ MORE :Jamshedpur News :संघ ने मनाया शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव उत्सव में विधायक सरयू राय भी शामिल हुए

श्री राय ने पत्र में लिखा कि मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना एक महात्वाकांक्षी जनसुविधा परियोजना है जिसके संस्थापन पर ₹125 करोड़ से अधिक व्यय हो चुका है, फिर भी परियोजना अधूरी है। मानगो के बालीगुमा क्षेत्र में पानी की टंकी बनकर कई साल से खड़ी है। पूरे इलाक़े में आपूर्ति पाइप लाइन बिछ गई है, पर कतिपय नगण्य सदृश कारणों से उपभोक्ता जलापूर्ति के लाभ से वंचित हैं। ऐसी ही स्थिति पृथ्वी पार्क स्थित पानी टंकी की भी है। 2014-19 कालखंड में विधायक के नाते उन्होंने इस टंकी की स्थापना के मार्ग की बाधाओं को दूर कराकर इसका निर्माण सुनिश्चित कराया। टंकी का निर्माण हो जाने के बावजूद गत 5 वर्ष से इस टंकी से जलापूर्ति नहीं हुई। गत फ़रवरी माह में पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल और मेकेनिकल भागों में समन्वय कराकर इसे चालू कराया, परंतु इसका परिचालन असंतोषजनक होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों तक पेयजलापूर्ति किसी दिन होती है, किसी दिन नहीं होती है। इस मामले में पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल और मेकेनिकल विंग के अधिकारी एक दूसरे पर दोष मढ़ते रहते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.