
जमशेदपुर, 29 नवंबर। चाणक्य कैरियर एकेडमी की ओर से रविवार को आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जमशेदपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 145 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।



READ MORE :Jamshedpur News :कर्मचारी महासंघ की बैठक, 15 मांगों व दिल्ली रैली पर चर्चा
100 सवालों के लिए मिले 60 मिनट
स्कॉलरशिप टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे गए। इनमें अंकगणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से 25-25 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का था और परीक्षा कुल 200 अंकों की थी। प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को 60 मिनट का समय दिया गया था।
एकेडमी की सेंटर हेड स्मृति स्नेह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और बेहतर माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के बाद अधिकांश छात्र-छात्राएं अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट नजर आए।
एक सप्ताह में आएगा रिजल्ट, फीस में मिलेगी छूट
एकेडमी के निदेशक सुजीत कुमार झा ने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट का परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कोर्स फीस में छूट दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए डेमो क्लास और करियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नए बैच में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :NIT जमशेदपुर का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न, डॉ. अच्युत सामंत को मानद डी.लिट.; मेधावी छात्रों को मिले स्वर्ण और रजत पदक
ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को अवसर देना लक्ष्य
सुजीत कुमार झा ने कहा कि चाणक्य कैरियर एकेडमी का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।



