
जमशेदपुर। शनिवार की शाम मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आवास प्लाजा में स्थित रसराज स्वीट्स के किचेन में दो सिलेंडर फट गये और आग लग गई। आग की लपटें अगल-बगल की 10 दुकानों में भी फैल गई। इस हादसे में तीनव लोग घायल हुए हैं। घायलों में रसराज स्वीट्स के मालिक निताई साहू, कारीगर तपन नामता और एक ग्राहक बच्ची सोनिया घायल हो गए। तपन नामता की स्थिति ज्यादा खराब है।


READ MORE :Jamshedpur News :झारखंड कांग्रेस ने बदले जिला अध्यक्ष, परविंदर सिंह को सौंपी पूर्वी सिंहभूम की कमान
आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया। सरयू राय ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया और अपने सभी जनसुविधा प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घटनास्थल पर पहुंचें और राहत कार्य में लगें, बढ़िया से इलाज करवाएं।
श्री राय के निर्देश पर नीरज सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, संजय चौहान, पप्पू सिंह, विनोद राय, नित्यानंद सिन्हा, लालू गौड़, दीपक गौड़ आदि पहले घटनास्थल पर पहुंचे और घायचलों को निकाला। फिर ये लोग एमजीएम अस्पताल आए। एमजीएम अस्पताल में तपन नामता और सोनिया को एडमिट किया गया। सोनिया का चेहरा झुलस गया है।
READ MORE :Jamshedpur News :वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का लोकार्पण
तपन नामता को गंभीर चोटें लगी हैं। जब श्री राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने श्री राय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो तत्काल विधायक सरयू राय ने एमजीएम के अधीक्षक को फोन किया। इसके बाद तपन नामता को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि इस काम्पलेक्स में 24 परिवार रहते हैं। श्री राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने सभी को बाहर सुरक्षित निकाला।


