
जमशेदपुर: सिख पंथ के धार्मिक प्रचारक सरबजीत सिंह धुंदा के जमशेदपुर आगमन पर रंगरेटा महासभा की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान महासभा की ओर से उन्हें शॉल और शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल ने सरबजीत सिंह धुंदा को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले शहीद बाबा जीवन सिंह से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में भी जमशेदपुर आने का निमंत्रण दिया।
बाबा जीवन सिंह के इतिहास पर चर्चा
इस अवसर पर धार्मिक प्रचारक सरबजीत सिंह धुंदा ने शहीद बाबा जीवन सिंह के जीवन, संघर्ष और इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाबा जीवन सिंह के योगदान और सिख पंथ के इतिहास में उनके महत्व से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
रंगरेटा महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को सिख इतिहास और महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE :RAILWAY NEWS :अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी
ये लोग रहे मौजूद
सरबजीत सिंह धुंदा के सम्मान कार्यक्रम में जसवीर सिंह पथरी, सुखदेव सिंह माली, रणजीत सिंह फौजी सहित रंगरेटा महासभा की सिख नौजवान सभा के प्रधान दलजीत सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

