
बिलासपुर,: उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन (फेस-II) और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यहां प्री-एनआई और एनआई कार्य कराया जाएगा।
इस कार्य के चलते 9 और 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।
READ MORE :Hatia LTT Pooja Special Train :हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 03-03 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया दिल्ली सफदरगंज-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर सिवनी जायेगी ।
👉 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट मार्ग होकर पुरी जायेगी ।
👉 दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया आगरा कैंट- मितावली- गाजियाबाद-नई दिल्ली मार्ग होकर अमृतसर जायेगी ।
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।

