
RAILWAY NEWS: अंबिकापुर और नई दिल्ली के बीच रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गाड़ी संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस का परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। सेवा आवृत्ति बढ़ने के बाद ट्रेन के द्वि-साप्ताहिक परिचालन का शुभारंभ मंगलवार को अंबिकापुर स्टेशन से किया गया।
अंबिकापुर से ट्रेन के द्वि-साप्ताहिक परिचालन के प्रथम प्रस्थान के अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत और मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
READ MORE :Hatia LTT Pooja Special Train :हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 03-03 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रविवार और मंगलवार को निजामुद्दीन से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार सेवा आवृत्ति बढ़ाए जाने के बाद हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन 4 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को संचालित होगी।
वहीं अंबिकापुर से 6 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को ट्रेन चलेगी। यानी अब यात्रियों को दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन रेल सेवा उपलब्ध होगी।
सरगुजा क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज ने ट्रेन की सेवा आवृत्ति बढ़ाए जाने को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। उन्होंने कहा कि ट्रेन के फेरे बढ़ने से अंबिकापुर और पूरे सरगुजा अंचल के यात्रियों के साथ-साथ इस रेल मार्ग से जुड़े विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को देश की राजधानी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि द्वि-साप्ताहिक परिचालन शुरू होने से यात्रियों के पास यात्रा की योजना बनाने के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
READ MORE :HAZIPUR NEWS: मोकामा में नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
सांसद ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार
चिंतामणि महाराज ने इस रेल सुविधा के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने सेवा आवृत्ति बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्री सुविधाओं के क्रमिक विकास और उपलब्ध सेवाओं के विस्तार के तहत विभिन्न रेल सेवाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव और विस्तार किया जा रहा है। अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाना भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।


