Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने यूआईएसएल के जीएम को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने यूआईएसएल के जीएम को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की बदहाली को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जदयू के इस प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, जलभराव और नागरिक सुविधाओं की बहाली को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और रुके हुए कार्यों को अविलंब शुरू कराने की पुरजोर मांग की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज, 9 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

कंपनी की टीम करेगी क्षेत्र का निरीक्षण: सीनियर जीएम

ज्ञापन का गहन अवलोकन करने के बाद टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनमें से कई कार्य पहले से ही कंपनी की प्राथमिक सूची में शामिल हैं। महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द कंपनी के अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो जदयू प्रतिनिधिमंडल के साथ एक संयुक्त बैठक करेगी। इसके बाद पूरी टीम क्षेत्र का जमीनी निरीक्षण करेगी ताकि सभी लंबित विकास कार्यों को धरातल पर शुरू किया जा सके।

जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का प्रमुखता से उल्लेख

सौंपे गए ज्ञापन में जमशेदपुर पश्चिम के कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्र की सबसे ज्वलंत समस्याओं को उठाया गया है। इसमें मुख्य रूप से नालियों की सघन सफाई एवं गहरीकरण, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन की मरम्मत, और गंदे पानी के ओवरफ्लो की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, स्लुइस गेटों की मरम्मत, पेयजल पाइपलाइन की लीकेज रोकने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, नए नालों का निर्माण और मानसून से पहले बड़े नालों की युद्धस्तर पर उड़ाही कराने का भी आग्रह किया गया है। बस्तियों में सीवरेज जाम के कारण सड़कों पर बह रहे गंदे पानी से महामारी का खतरा बना रहता है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा गया है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, आकाश चंद्र मिश्र अध्यक्ष और शिव चंद्र झा बने महासचिव

सड़क निर्माण, पेयजल और बिजली कनेक्शन की उठी मांग

सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रस्तावों में सोनारी, बिष्टुपुर और खुंटाडीह क्षेत्र में पेवर्स ब्लॉक सड़कों का निर्माण, जर्जर रास्तों की मरम्मत और प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने पेयजल और बिजली के नए कनेक्शन के लिए आवेदन दिए हैं, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें यह मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इन सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा कदमा क्षेत्र में सफाईकर्मियों की संख्या को पूर्ववत करने, मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फॉगिंग शुरू कराने, गुदड़ी बाजार स्थित जर्जर यूरिनल की तत्काल मरम्मत, सार्वजनिक शौचालयों के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी करने और शास्त्रीनगर में पेयजल आपूर्ति का दबाव बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि रात में आवागमन सुरक्षित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे शामिल

टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन के साथ हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, कदमा जदयू अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी जदयू अध्यक्ष चुन्नू भूमिज और जदयू जमशेदपुर महानगर के महासचिव मनोज सिंह शामिल थे। इन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जनसमस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जन-आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में 10 दिनों से कचरा उठाव ठप, शेरे पंजाब चौक से अस्पताल तक फैली गंदगी, महामारी का मंडरा रहा खतरा

August 6, 2026

DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए धनबाद रेल मंडल का विशेष अभियान, स्टेशनों पर की गई अतिरिक्त व्यवस्था

August 6, 2026

Ranchi NEWS: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए 3 करोड़ रुपये

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.