जमशेदपुर: साकची स्थित देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी ने जमशेदपुर में एक बड़ी पहल की है। संस्थान द्वारा ईस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार और ओडिशा) का पहला फाउंडेशन सी.ओ. (C.O.) कैंपस शुरू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओलंपियाड, एन.एस.ई.जे.एस., आई.आई.टी. और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में नेशनल रैंक दिलाने के लिए तैयार करना है।
कक्षा 8वीं से 10वीं के मेधावी छात्रों का होगा चयन
नारायणा जमशेदपुर केंद्र के निदेशक संजय कुमार रंजन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए सी.ओ.ई. प्रोग्राम सफलतापूर्वक चल रहा है। अब इसी सफलता को विस्तार देते हुए कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष फाउंडेशन प्रोग्राम लाया गया है।
इस अनूठे प्रोग्राम के तहत:
कक्षा 8वीं से 10वीं में जा रहे 20-20 छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में कठिन प्रवेश परीक्षा और विषय विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार (Interview) शामिल होगा।
केवल उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा जो राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर टॉप रैंक हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
पढ़ाई के साथ मानसिक विकास पर जोर
प्रोग्राम की रूपरेखा साझा करते हुए निदेशक ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में चार दिन की गहन पढ़ाई होगी। इसमें केवल नियमित क्लासेस ही नहीं, बल्कि ‘डाउट सेशन’ और ‘वर्किंग सेशन’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह टेस्ट का आयोजन होगा ताकि छात्रों की प्रगति का निरंतर मूल्यांकन किया जा सके। नारायणा द्वारा इन छात्रों को मानसिक विकास के लिए एक उपयुक्त और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण भी प्रदान किया जाएगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख; पटमदा और घाटशिला में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश
कोल्हान टॉपर मुकुल महतो ने बढ़ाया मान
राष्ट्रीय स्तर पर नारायणा का यह सी.ओ. प्रोग्राम काफी सफल रहा है। हाल ही में जे.ई.ई. मेन-2026 में कोल्हान टॉपर बनने का गौरव प्राप्त करने वाले मुकुल महतो इसी प्रोग्राम की उपज हैं। संस्थान का मानना है कि सही नींव और संसाधनों के साथ किसी भी छात्र को सफलता के शिखर तक पहुँचाया जा सकता है।



