दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल ।
गोंदिया-पटना- गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों से मिलेगी इस गाड़ी में यात्रा करने की सुविधा |
बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिये पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से दिनांक 06 से 20 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से दिनांक 07 से 21 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
READ MORE :RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर लुधियाना से बिहार और कोलकाता के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, सहरसा-दरभंगा-पूर्णिया-गया को मिलेगी सीधी सुविधा
गाड़ी की समय-सारिणी एवं ठहराव
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन
गोंदिया से दिनांक 06 से 20 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी तथा डोंगरगढ़ आगमन 13.26 बजे, प्रस्थान 13.28 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.52 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे, भाटापारा आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.32 बजे, बिलासपुर आगमन 18.00 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे, चांपा आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.02 बजे, रायगढ़ आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.12 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 21.45 बजे, प्रस्थान 21.47 बजे, राऊरकेला आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.15 बजे, दूसरे दिन हटिया आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, रांची आगमन 02.30 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, मूरी आगमन 03.43 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, चंद्रपुरा आगमन 06.03 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, धनबाद आगमन 07.05 बजे, प्रस्थान 07.10 बजे, चितरंजन आगमन 08.53 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, मधुपुर आगमन 09.48 बजे, प्रस्थान 09.50 बजे, जसीडीह आगमन 10.43 बजे, प्रस्थान 10.45 बजे, झाझा आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, जमुई आगमन 12.25 बजे, प्रस्थान 12.27 बजे, किउल आगमन 13.05 बजे, प्रस्थान 13.07 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 15.38 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे तथा 16.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन
पटना से दिनांक 07 से 21 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 18.10 बजे रवाना होगी तथा राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 18.18 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, किउल आगमन 20.45 बजे, प्रस्थान 20.47 बजे, जमुई आगमन 21.20 बजे, प्रस्थान 21.22 बजे, झाझा आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे, जसीडीह आगमन 23.08 बजे, प्रस्थान 23.10 बजे, मधुपुर आगमन 23.35 बजे, प्रस्थान 23.37 बजे, दूसरे दिन चितरंजन आगमन 00.18 बजे, प्रस्थान 00.20 बजे, धनबाद आगमन 02.35 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, चंद्रपुरा आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.47 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, मूरी आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.32 बजे, रांची आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे, हटिया आगमन 08.30 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, राऊरकेला आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.48 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 13.58 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायगढ़ आगमन 15.28 बजे, प्रस्थान 15.30 बजे, चांपा आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे, बिलासपुर आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 19.00 बजे, भाटापारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.42 बजे, रायपुर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दुर्ग आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.25 बजे, राजनादगाँव आगमन 23.41 बजे, प्रस्थान 23.43 बजे, तीसरे दिन डोंगरगढ़ आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.17 बजे तथा 03.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी |
READ MORE :URGENT RAILWAY NEWS:JTET परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण रेलवे का बड़ा फैसला, ‘टाटानगर-देवघर परीक्षा स्पेशल’ के प्रस्थान समय में हुआ बदलाव
कोच संरचना
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी -II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |


