जमशेदपुर: नया साल 2027 रेल यात्रियों के लिए कुछ बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने झारखंड, बिहार, और बंगाल से चलने वाली 6 जोड़ी (12 ट्रेनें) महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबर और श्रेणी (Category) में बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
रेलवे के अनुसार, जनवरी 2027 से ये सभी ट्रेनें नए नंबर के साथ संचालित होंगी और इन्हें ‘सुपरफास्ट’ (Superfast) से हटाकर ‘गैर-सुपरफास्ट’ (Non-Superfast) श्रेणी में रखा जाएगा। यात्रियों को नए साल में टिकट बुक करते समय इन नए नंबरों का ही उपयोग करना होगा।
READ MORE :Jamshedpur news:JTET अभ्यर्थियों के लिए राहत, आज शाम 6:30 बजे टाटानगर से देवघर के लिए खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जनवरी 2027 से इन ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों के नंबर और लागू होने की तिथियां इस प्रकार हैं:
टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (28181) बदलकर 18633 होगी (2 जनवरी से)।
कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (28182) बदलकर 18634 होगी (1 जनवरी से)।
हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (22387) बदलकर 13387 होगी (1 जनवरी से)।
धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (22388) बदलकर 13388 होगी (1 जनवरी से)।
कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (12501) बदलकर 15679 होगी (3 जनवरी से)।
अगरतला-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (12502) बदलकर 15680 होगी (6 जनवरी से)।
एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (22643) बदलकर 16359 होगी (7 जनवरी से)।
पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस: पुरानी संख्या (22644) बदलकर 16360 होगी (1 जनवरी से)।
इस्पात एक्सप्रेस का भी बदला नंबर
हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: (22861) बदलकर 18073 होगी (1 जनवरी से)।
कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: (22862) बदलकर 18074 होगी।
हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस: (12871) बदलकर 18071 होगी (2 जनवरी से)।
जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: (12872) बदलकर 18073 होगी (3 जनवरी से)।
अब नहीं रहेगा सुपरफास्ट का दर्जा
नंबरों में बदलाव के साथ-साथ इन ट्रेनों से ‘सुपरफास्ट’ का टैग भी हटा लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जनवरी 2027 से ये सभी ट्रेनें सामान्य या एक्सप्रेस (Non-Superfast) श्रेणी में ही संचालित की जाएंगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुकिंग करते समय वे नई ट्रेन संख्या (New Train Number) का ही प्रयोग करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

