जमशेदपुर: साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में रविवार को जनसेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सेवा कार्य का आयोजन शिव मंदिर कमेटी के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल के परिवार की ओर से अपने पिता स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल की स्मृति में किया गया। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच सूजी का हलवा, पूड़ी, पुलाव और आलू-चना की सब्जी वितरित की गई।
दो हजार से अधिक लोगों तक पहुंचा प्रसाद
कार्यक्रम के दौरान साकची बाजार से गुजरने वाले राहगीरों सहित दो हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में केसर छावछरिया, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, यश अग्रवाल और अमन अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
READ MORE:ADITYAPUR NEWS: गम्हरिया में बाबा श्याम के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, भव्य दरबार और छप्पन भोग रहा आकर्षण का केंद्र
समाज के गणमान्य लोगों ने भी की सेवा
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ओम प्रकाश रिंगसिया, गिरधारी लाल खेमका, सुभाष शाह, नरेश अग्रवाल, कमलेश चौधरी, उमेश शाह, मानव केडिया, विजय आनंद मूनका, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, गगन रुस्तोगी, ललित डांगा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पंकज छावछरिया, पुनीत कांवटिया, हर्ष बकरेवाल, विनोद शर्मा, कैलाश छावछरिया, मोहित मूनका, प्रमोद खन्ना, कमल किशोर अग्रवाल, पप्पू बंसल, नरेश सिंघानिया और राजेश नरेड़ी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण कर जनसेवा में भागीदारी निभाई। पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंदों और राहगीरों के बीच सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।


