चांडिल: चांडिल में आगामी 20 नवंबर, शुक्रवार को 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए देश के विभिन्न शहरों से भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, दिल्ली से आने वाली नृत्य-नाटिका टीम इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर श्याम मंदिर, चांडिल में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खेतान ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
READ MORE :URGENT RAILWAY NEWS:JTET परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण रेलवे का बड़ा फैसला, ‘टाटानगर-देवघर परीक्षा स्पेशल’ के प्रस्थान समय में हुआ बदलाव
दिल्ली, हरियाणा और कानपुर से आएंगे भजन गायक
कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी एवं महोत्सव प्रभारी कुसुम खेतान ने बताया कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर दिल्ली, हरियाणा और कानपुर के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। इनके भजनों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय होगा।
इसके अलावा दिल्ली से विशेष नृत्य-नाटिका टीम भी चांडिल पहुंचेगी। टीम की प्रस्तुति महोत्सव का खास आकर्षण होगी।
सफाई और प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज
महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आयोजन के प्रचार-प्रसार का काम भी जोर-शोर से जारी है। आयोजकों की ओर से जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
READ MORE:RAILWAY NEWS:जनवरी 2027 से टाटानगर, धनबाद और हावड़ा की 6 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, सुपरफास्ट से हटकर ‘नॉन-सुपरफास्ट’ बनीं ये ट्रेनें
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में श्रवण जालान, पवन शर्मा, संजय चौधरी, राजीव साव, दुर्गा चौधरी, आलोक बगड़िया, अश्विनी शर्मा, जोनी बगड़िया, विश्वजीत नामता, रोहित चौधरी, रवि सुल्तानिया, पप्पू सुल्तानिया, मोंटी चौधरी और विकास रूंगटा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

