Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जदयू की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, खीरू महतो और सरयू राय की मौजूदगी में बनेगी नई रणनीति
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, खीरू महतो और सरयू राय की मौजूदगी में बनेगी नई रणनीति

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जमशेदपुर के गरमनाला, साकची में पार्टी की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे विशाल कटआउट और बैनर

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा के बटालुका और गोबरघूसी में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

तैयारी बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कीं। निर्णय लिया गया कि पूरे जमशेदपुर शहर, विशेषकर प्रमुख चौक-चौराहों को पार्टी के झंडों, बैनरों और विशाल कटआउटों से पाट दिया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल ‘लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार’ को भी आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। आगंतुकों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और विधायक सरयू राय होंगे शामिल

जदयू नेताओं ने बताया कि कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को सुबह 11 बजे से लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में शुरू होगी। इस कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

कोल्हान के तीनों जिलों से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले समेत विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक के माध्यम से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और दिशा

READ MORE..RANCHI NEWS: दामोदर महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, चूल्हा पानी में मनेगा भव्य उत्सव

नेताओं ने कहा कि जदयू लगातार जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर जमीन पर संघर्ष कर रहा है। यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को कोल्हान में नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में मुख्य रूप से संजय ठाकुर, कौशल कुमार, निर्मल सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, उषा यादव, प्रेम सक्सेना, विकास सहनी, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, दीपक गौड़, अशोक सिंह, अर्जुन यादव, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, मुश्ताक अहमद, लालू गौड़, शमशाद खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: घाघीडीह संप्रेषण गृह पहुंचे डालसा सचिव, बच्चों के साथ खाना खाकर परखा भोजन का स्तर

May 23, 2026

DEOGHAR NEWS: मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची जारी, नाम जांचने उमड़ी भीड़

May 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: GAIL ने घरेलू PNG कनेक्शन को आसान बनाने के लिए शुरू की नई बंपर ऑफर योजनाएं

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.