Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी: DRM तरुण हुरिया
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी: DRM तरुण हुरिया

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 8, 2026Updated:October 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर,। जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) को नियमित रूप से चलाने की मांग को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के आंदोलन का असर बुधवार को देखने को मिला। चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया स्वयं साकची स्थित CGPC कार्यालय पहुंचे और सिख समाज की मांगों एवं भावनाओं को सुना।

DRM ने कहा कि “धैर्य रखें, आंदोलन करने की नौबत नहीं आएगी। जालियांवाला बाग ट्रेन बंद नहीं होगी।” उन्होंने बताया कि सिख समाज की मांग और भावनाओं से रेलवे बोर्ड के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने ट्रेन को दोबारा नियमित रूप से चलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया और सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :रेल लाइन पर हाथियों की आवाजाही से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 11 ट्रेनें प्रभावित

गुरु घर में माथा टेका, संगत से सीधे किया संवाद

CGPC कार्यालय पहुंचने से पहले DRM तरुण हुरिया ने साकची स्थित गुरु घर में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने CGPC की बैठक में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों और संगत की बात सुनी।

DRM के स्वयं संगत के बीच पहुंचने को CGPC ने रेलवे और यात्रियों के बीच संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान CGPC की ओर से उनका पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

धार्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है जालियांवाला बाग एक्सप्रेस

CGPC प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि जालियांवाला बाग एक्सप्रेस किसी एक धर्म या समुदाय की ट्रेन नहीं है, बल्कि विभिन्न वर्गों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। ट्रेन से यात्री बोधगया, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, हरिद्वार, अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब, फतेहगढ़ साहिब और वैष्णो देवी समेत कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं अन्य स्थलों की यात्रा करते हैं।

CGPC चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कोहरे के मौसम में ट्रेन को बंद करने के बजाय रेलवे सुरक्षा मानकों के अनुरूप ऐसा व्यावहारिक विकल्प तलाशा जाना चाहिए, जिससे ट्रेन सेवा जारी रह सके। उन्होंने कहा कि सीमित दिनों में चलने वाली इस ट्रेन के बंद होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी होती है।

चार दिन जालियांवाला बाग और रोजाना जम्मूतवी चलाने की मांग

बैठक में CGPC की ओर से जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही जम्मूतवी ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग भी उठाई गई।

CGPC पदाधिकारियों ने कहा कि सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, संगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलाए गए शांतिपूर्ण आंदोलन का यह परिणाम है कि DRM स्वयं संगत के बीच पहुंचे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव पर गीधनी स्टेशन पर रुकेंगी 8 प्रमुख ट्रेनें, स्टील एक्सप्रेस-इस्पात एक्सप्रेस भी शामिल

एकजुटता को बताया आंदोलन की ताकत

CGPC ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। संगठन ने DRM तरुण हुरिया के विनम्र व्यवहार और स्वयं संगत के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने के लिए उनका आभार जताया।

बैठक में CGPC प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, परमजीत सिंह रोशन, जोगिंदर सिंह जोगी समेत विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

राजनीतिक प्रतिनिधियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, गौरव बोस, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी और रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरचरण सिंह बिल्ला ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्यक्रम

October 8, 2026

MUMBAI NEWS: Bajaj Finance ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, अब सामान्य ग्राहकों को 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% तक रिटर्न

October 8, 2026

ADITYAPUR NEWS: अतिक्रमण हटाने के नोटिस के बाद आशियाना ट्रेड सेंटर के दुकानदारों में दहशत, पुनर्वास की मांग

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.