
जमशेदपुर/कोलकाता: श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रेलवे ने 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक गीधनी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इनमें स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, मुंबई एक्सप्रेस और हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे के इस निर्णय से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
READ MORE :Hatia LTT Pooja Special Train :हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 03-03 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गीधनी स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव
12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस
यह ट्रेन गीधनी स्टेशन पर 19:30 से 19:32 बजे तक रुकेगी। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।
12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस
गीधनी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव 07:20 से 07:22 बजे तक रहेगा। यह सुविधा 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस
इस ट्रेन को गीधनी में 08:48 से 08:50 बजे तक दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इसकी यात्रा प्रारंभ तिथि 21 अक्टूबर 2026 है।
12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
ट्रेन 15:10 से 15:12 बजे तक गीधनी स्टेशन पर रुकेगी। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।
18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस
इस ट्रेन का गीधनी स्टेशन पर ठहराव 18:18 से 18:20 बजे तक रहेगा। यह सुविधा 20 अक्टूबर 2026 से मिलेगी।
18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस
ट्रेन 07:44 से 07:46 बजे तक गीधनी स्टेशन पर रुकेगी। इसका अस्थायी ठहराव 18 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
टाटानगर होकर चलने वाली इस ट्रेन का गीधनी में ठहराव 15:11 से 15:13 बजे तक रहेगा। इसकी यात्रा प्रारंभ तिथि 21 अक्टूबर 2026 है।
22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस
यह ट्रेन गीधनी स्टेशन पर 12:13 से 12:15 बजे तक रुकेगी। इसका ठहराव 21 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY:टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर मंडल में 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक, साउथ बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदला
24 अक्टूबर को MEMU ट्रेन भी चलेगी
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा MEMU एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें। अस्थायी ठहराव की यह सुविधा समारोह के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दी गई है।

