जमशेदपुर: जुगसलाई के चौक बाजार में कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया आकर्षक ठिकाना खुल गया है। शहर के लोकप्रिय कपड़ा प्रतिष्ठान सुहागन फैमिली मॉल के पांचवें अत्याधुनिक एवं पूर्ण वातानुकूलित शोरूम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने सुहागन के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रीत सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव एवं रचित सचदेव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार वर्गफीट में फैला यह शोरूम जुगसलाई और आसपास के लोगों के लिए खरीदारी का बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां प्रीमियम और मिडियम रेंज के ब्रांडेड परिधानों के साथ शादी-विवाह, त्योहारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आकर्षक डिजाइन उपलब्ध होंगे।
एक ही छत के नीचे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़े
सुहागन फैमिली मॉल के संचालकों ने बताया कि नए शोरूम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां साड़ियों की शुरुआती कीमत 260 रुपये, लहंगों की कीमत 2,500 रुपये और बच्चों के कपड़ों की शुरुआती कीमत 150 रुपये रखी गई है।
महिलाओं के लिए बनारसी, कांजीवरम, प्योर सिल्क, कॉटन, कोटा, सिंथेटिक, डिजाइनर और सुपरनेट साड़ियों के अलावा सूट पीस, चंदेरी, क्रेप, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट, फैंसी एवं ब्राइडल लहंगे, वेडिंग गाउन और इंगेजमेंट गाउन की आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
इसके अलावा कुर्ती, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग एवं शॉर्ट स्कर्ट और वेस्टर्न गाउन भी खरीदे जा सकते हैं। पुरुषों के लिए रेडीमेड सूट, जोधपुरी सूट और वेडिंग कलेक्शन के साथ नए डिजाइन के परिधानों की विस्तृत श्रृंखला रखी गई है।
बच्चों के लिए भी गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, जींस, टॉप और बाबा सूट सहित कई विकल्प उपलब्ध हैं।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मारी, सगे भाई पर आरोप
छठ पूजा तक खरीदारी पर निश्चित उपहार
शोरूम प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत 2,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जाएगा। यह ऑफर 16 नवंबर 2026 यानी छठ पूजा तक लागू रहेगा।
संचालकों ने बताया कि गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों के साथ सभी वर्गों के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे खरीदारी की सुविधा देना इस नए शोरूम का उद्देश्य है।
उद्घाटन समारोह में सचदेव परिवार के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


