जमशेदपुर,: ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। नुवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की ओर से अरवट फाउंडेशन (एनजीओ) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 82 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं
शिविर में नुवोको सीमेंट की ओर से सीएसआर प्रमुख सुधीर कुमार, किशन मुर्मू और जकता सोरेन उपस्थित रहे।
चिकित्सकीय सेवाओं के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. श्वेता, दंत चिकित्सक डॉ. दिलीप और सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सा टीम मौजूद रही। इनके साथ नर्सिंग स्टाफ अनुराग और ज्योति कुमारी ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दिवाली पर सिर्फ घर नहीं, मन और पर्यावरण की भी करें सफाई, सिख धर्म प्रचारक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का संदेश
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की सराहना
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया राखी सरदार, रविंद्र सिंह, शिवलाल लोहार, जितेंद्र ठाकुर, मधु देवी, स्नेही देवी, कुमकुम देवी (जल सहिया), सदानंद हांसदा, लालू सिंह और वैष्णवी देवी सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होने से लोगों को अपने नजदीक ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
नुवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस पहल को ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।


