
जमशेदपुर.
हर साल की तरह इस बार भी वरिष्ठ युवा चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह अपनी अनोखी पेंटिंग कला से मानगो पुल के नीचे छठ घाट को सजा रहे हैं. हर वर्ष किसी अलग थीम पर अपनी रचनात्मकता का परिचय देने वाले विशेंद्र इस बार एक खास विषय लेकर आए हैं — “ऑपरेशन सिन्दूर”.
उन्होंने बताया कि छठ पूजा में सिन्दूर का अत्यंत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. एक ठेकुआ से लेकर फूल-फल, सुपा, दउरा, और छठ के बर्तनों तक, सिन्दूर के बिना छठ अधूरा माना जाता है. यह पवित्रता, श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक है.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (MAFI) के नए उपाध्यक्ष
इस वर्ष उनकी पेंटिंग की थीम “ऑपरेशन सिन्दूर” न केवल छठ की परंपरा को दर्शाती है, बल्कि देशभक्ति की भावना से भी जोड़ती है.
कलाकार विशेन्द्र ने कहा कि यह थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए जा रहे दृढ़ और निर्णायक कदमों से प्रेरित है. जैसे छठ में सिन्दूर आस्था का प्रतीक है, वैसे ही देश की रक्षा के लिए उठाए गए सशक्त कदम भी संकल्प और साहस का प्रतीक हैं.
विशेंद्र ने बताया कि उनकी यह पेंटिंग मानगो के छठ घाट पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम को देखने अवश्य आएं.
“जय छठी मइया,” कहते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं.


