
राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, झारखण्ड- डॉ 0 अनिल कुमार के अध्यक्षता में सभी जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारियो,चिकित्सा पदाधिकारीयों, जिला कुष्ठ परामर्शी, फिजिथेरेपिस्ट, पी एम डब्लू का दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण आयोजन आई पी एच सभागार, नामकुम राँची में किया गया l

READ MORE : Jamshedpur News :कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्वर्णरेखा और खरकई नदी में आस्था की डुबकी
प्रशिक्षक के रूप में डॉ0 वी 0 संताराम, डॉ 0 शिवकुमार, डॉ 0 रश्मि शुक्ला, डॉ 0 किरण अखाड़े तथा डॉ 0 गौतम ने सभी प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, एम डी टी का नया उपचार पद्धिति, रिएक्शन मैनेजमेंट, डी पी एम आर, सेल्फ केयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी l
READ MORE :Jamshedpur News :अन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन
आज के प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सहिया, पुरुष स्वेछिक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर का प्रशिक्षण के साथ साथ सभी विद्यालयों से एक पुरुष शिक्षक तथा एक महिला शिक्षिका के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कुष्ठ रोग सम्बंधित जानकारी दिया जाना है l
पूर्वी सिंहभूम के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ 0 राजीव लोचन महतो ने बताया की यह अभियान पूर्वी सिंहभूम में 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलाया जायेगा जिसमें कुल 2289 खोजी दल जिसमें सहिया और एक पुरुष स्वेछिक कार्यकर्ता तथा 320 सुपरवाइजर घर-घर जा कर संदेहास्पद कुष्ठ मरीजों की खोज कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क जाँच एवं ईलाज के लिए भेजेंगे


