
जमशेदपुर: CSIR-नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी (CSIR-NML), जमशेदपुर ने ‘विज्ञान ज्योति’ पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम (बहरागोड़ा) और पश्चिमी सिंहभूम (बिष्टुपुर) के जवाहर नवोदय विद्यालयों की 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और युवा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अनुसंधान (STEM) के क्षेत्र में उच्च शिक्षा व करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:कदमा रंकिणी मंदिर में दुर्गा पूजा का भूमिपूजन संपन्न, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे भव्य पंडाल
छात्राओं ने सीखीं 3D प्रिंटिंग और वैज्ञानिक तकनीक
इस कार्यक्रम में कुल 93 छात्राओं और 6 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत MTE डिवीजन के प्रमुख और सबसे वरिष्ठ वैज्ञानिक ‘जी’ एस. शिवप्रसाद के उद्घाटन भाषण से हुई।
उन्होंने छात्राओं को कक्षा की पढ़ाई और वास्तविक दुनिया में वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को पाटने के महत्व पर जोर देते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
IMDC के प्रमुख और वैज्ञानिक ‘जी’ के. गोपाला कृष्णा ने रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों का उपयोग करते हुए विभिन्न सामग्रियों के अनूठे गुणों को समझाया।
उन्होंने 3D प्रिंटिंग के लिए गोल्ड एलॉय पाउडर तैयार करने में CSIR-NML के अग्रणी कार्यों पर प्रकाश डाला और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टी सी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट और एम्प्लॉइज यूनियन में बोनस समझौता, मिलेगा 8.33% बोनस और ₹4,000 एक्स-ग्रेशिया
विज्ञान और नवाचार में करियर के अवसर
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वैज्ञानिक ‘ई’ पी. श्रीदा ने CSIR और देश भर में फैली इसकी प्रयोगशालाओं के नेटवर्क पर एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान और नवाचार में रुचि रखने वाले युवा शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराया।
इस कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक ‘जी’ जय चक्रवर्ती के एक विशेष लेक्चर के साथ हुआ, जिसका विषय “10+2 के बाद साइंस और टेक्नोलॉजी में करियर के अवसर” था। छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने वैज्ञानिकों से सीधे जुड़ने और क्लासरूम के बाहर वैज्ञानिक रिसर्च का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के इस अवसर की खूब सराहना की।


