Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, पंचायत चुनाव फतह और डिजिटल सशक्तिकरण का मिला मंत्र!
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, पंचायत चुनाव फतह और डिजिटल सशक्तिकरण का मिला मंत्र!

सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। डॉ. रविन्द्र राय और डॉ. प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों का मंत्र दिया। पढ़ें पूरी खबर।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।
संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को सफलता पूर्वक समापन हो गया। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत ध्वज प्रणाम, योगाभ्यास और शाखा कार्यक्रम के साथ हुई। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ समर सिंह, सत्यनारायण सिंह और राहुल शाहदेव ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आगामी चुनौतियों से अवगत कराया।

READ MORE :Jamshedpur Newd :टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक Saryu Roy, बोले- जरूरत पड़ी तो रेल ट्रैक पर उतरेगा आंदोलन साकची गोलचक्कर पर चला हस्ताक्षर अभियान

डिजिटल सशक्तिकरण और सोशल मीडिया पर जोर

अंतिम दिन के पहले सत्र में झारखंड भाजपा के सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल शाहदेव ने डिजिटल सशक्तिकरण पर विस्तार से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग की अहम जानकारियां दीं। राहुल शाहदेव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने का सबसे प्रभावी हथियार है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए। द्वितीय सत्र में डॉ समर सिंह ने ‘विचार परिवार’ और तीसरे सत्र में सत्यनारायण सिंह ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

‘राष्ट्र प्रथम’ है भाजपा की असली पहचान

चौथे सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारतीयता का आचरण ही एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि इसी पृष्ठभूमि में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने धारा 370 के विरोध और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े ग्यारह वर्षों में संस्थापकों के सपनों को साकार किया गया है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां परिवारवाद नहीं चलता, बल्कि एक बूथ अध्यक्ष भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

पंचायत चुनाव पर फोकस और राज्य सरकार पर प्रहार

समापन सत्र में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पंचायत चुनाव में पार्टी की भूमिका पर गंभीर मंथन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और सामाजिक समरसता बढ़ाएं। डॉ राय ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंडवासी इस सरकार से पूरी तरह निराश हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी नाकामियों को उजागर करना होगा और आगामी पंचायत चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ के भाव से काम करना होगा।

READ MORE :Train coach codes : ट्रेन में GS, SL, B1, A1 का क्या होता है मतलब? रेलवे ने खत्म किया यात्रियों का कंफ्यूजन!

शिविर में इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

विभिन्न सत्रों के प्रभारी के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव और जटाशंकर पांडेय मौजूद रहे।

इसके अलावा शिविर में शैलेन्द्र सिंह, आभा महतो, मेनका सरदार, मीरा मुंडा, दुलाल भुइयां, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राजेश शुक्ला, डॉ राजीव, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, कुसुम पूर्ति, अनिल मोदी, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, मंजीत सिंह, सागर राय, नीतीश कुशवाहा और रमेश बास्के समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: ‘द फर्नेस’ में गूंजेगा फुटबाल का रोमांच, जमशेदपुर एफसी और ओडिशा एफसी के महामुकाबले के लिए 18 मई से मिलेगी टिकट!

May 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल परियोजना की बदहाली पर भड़के विधायक सरयू राय, उप नगर आयुक्त से स्थिति सार्वजनिक करने की मांग!

May 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साफी गंज में पानी के लिए मचा हाहाकार, एडीसी को मिला एक सप्ताह का अल्टीमेटम, उग्र जन आंदोलन की चेतावनी!

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.