
जमशेदपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का जन्मदिन सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताने के अलावा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच नाश्ता, पानी और राशन किट वितरित किए गए।
वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्गों से जुड़े आदित्य साहू
कार्यक्रम के दौरान आदित्य साहू ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। बुजुर्गों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बुजुर्गों से मिले आशीर्वाद के बाद आदित्य साहू ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
जरूरतमंदों के बीच राशन और नाश्ते का वितरण
कार्यक्रम में कुष्ठ प्रभावित परिवारों के बच्चों के बीच भी नाश्ता, पानी और राशन किट का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना था।
प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय और सेवा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों, बुजुर्गों और समाज के वंचित वर्गों के बीच सेवा कार्यों के माध्यम से विशेष अवसर मनाना इसी भावना का हिस्सा है।
आदित्य साहू ने सेवा को बताया जन्मदिन का उपहार
आदित्य साहू ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गापूजा को लेकर पुरेंद्र नारायण सिंह ने एसपी से की मुलाकात, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा
गीता थिएटर के बच्चों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के अलावा मनजीत सिंह गिल, जोगिंदर सिंह जोगी, रविंद्र सिंह रिंकू, बलवीर सिंह बबलू, रॉकी सिंह, दाऊद भाई और मुन्ना भाई सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता थिएटर के बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


