
जमशेदपुर.
केरला पब्लिक स्कूल की मेजबानी में 26वें ‘लेट्स मेक ए डिफरेंस’ (LMAD) जमशेदपुर यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में शहर के अलग-अलग स्कूलों से आए 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं को खुद को समझने, आत्मचिंतन करने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का अवसर देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा.
सादगी के साथ हुई शुरुआत
सम्मेलन का शुभारंभ मौन प्रार्थना और मन को शांत करने वाले अभ्यासों के साथ हुआ. उद्घाटन समारोह को काफी सादगीपूर्ण रखा गया, ताकि छात्र बिना किसी दबाव के सहज होकर खुद से जुड़ सकें. स्कूल प्रबंधन ने मुख्य संचालक और संयोजक श्री वायरल मजूमदार, शहर समन्वयक राजीव अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल और 28 स्वयंसेवकों का स्वागत किया.
’क्वाइट टाइम’ और महात्मा गांधी को याद किया
दूसरे दिन की शुरुआत प्रार्थना और ‘क्वाइट टाइम’ सत्र से हुई. वायरल मजूमदार ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को ईमानदारी, प्रेम, पवित्रता और नि:स्वार्थ भाव से जीने की प्रेरणा दी.
गांधी जयंती के अवसर पर भार्गवी सोंगरीकर ने महात्मा गांधी के विचारों पर चर्चा की. इसके साथ ही, सितंबर में दिवंगत हुए जमशेदपुर यूथ कॉन्फ्रेंस के सम्मानित मार्गदर्शक डॉ. अमित मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया.
जीवन के उद्देश्य और समय का महत्व समझाया
‘द पिरामिड ऑफ लाइफ’ सत्र में छात्रों ने अपनी आदतों, लक्ष्यों और जीवन के उद्देश्यों पर गहराई से मंथन किया. वहीं, सायोक सरकार द्वारा संचालित ‘डे लाइट सेविंग’ सत्र में समय की बर्बादी को रोकने और दैनिक जीवन में बेहतर आदतों को अपनाने के तरीके बताए गए.
READ MORE :Gandhi Jayanti 2026 Special:गांधी कभी मरा नहीं करते, गांधी कभी मर नहीं सकते
सफल आयोजन में इनका रहा सहयोग
आयोजन टीम ने केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री शरत चंद्रन और अकादमिक निदेशक श्रीमती लक्ष्मी शरत का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, भीष्म, सोनू, विजय राणे, भार्गवी समेत स्थानीय टीम के संगीता सरकार, सुमन, सायोक, कौशिक, निशांत, सुजीत, पी. विद्या, विद्याश्री, आर्यन, जीत, शिवांगी, बिपाशा, माहिका, हुजैफा, शीतल, दानिश, सोमय, मधु, प्रभजोत, सोनाक्षी और अपराजिता का विशेष योगदान रहा.


