
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के गांधी घाट के समीप गुरुवार देर रात एक 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: निनाद और तुलसी भवन के ‘सफर’ में युवाओं ने कविता, संगीत और बीटबॉक्सिंग से बांधा समां
लिट्टी चौक के पास बाइक सवारों ने रोकने का किया प्रयास
वाहन मालिक के अनुसार, ट्रेलर टाटा रायसन कंपनी से माल लेकर हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान लिट्टी चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि उनसे बचकर निकलने के दौरान चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी क्रम में गांधी घाट के समीप चालक का भारी वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर सड़क पर पलट गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को डिग्री के साथ मिलेगा 45 घंटे का इंडस्ट्री ट्रेनिंग
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को हटाने के साथ यातायात सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार युवकों द्वारा ट्रेलर को रोकने की कोशिश किए जाने और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

