
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू में देर रात एटीएम में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेपी रोड स्थित FINDI ATM को क्षतिग्रस्त कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। उसके पास से लोहे की रॉड भी मिली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:05 बजे की है। संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में तोड़फोड़ कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में हरहरगुट्टू का रहने वाला बताया
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध ने अपना पता बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के पीछे बताया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति को लेकर अभी कोई चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: पूजा घूमने निकलने से पहले जान लें पार्किंग की जगह, पुलिस ने जारी की 17 पंडालों की सूची, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कार्रवाई
ATM फ्रेंचाइजी को बुलाया गया, नुकसान का होगा आकलन
घटना की सूचना संबंधित एटीएम फ्रेंचाइजी को दे दी गई है। फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया गया है, ताकि एटीएम को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एटीएम को किस उद्देश्य से क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। फिलहाल नकदी चोरी होने या चोरी के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


