Indian Railways:होली में घर जाने की टेंशन जाए भूल, बिहार और झारखंड के लिए इस राज्य से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

569

जमशेदपुर। झारखंड और बिहार के रेल यात्रियो की सहुलियत को देखते हुए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनो मे कुछ ट्रेन दक्षिण से खुलकर झारखंड होते हुए बिहार तक जाएगी। इन सब ट्रेनो के रेलवे ने ऑनलाइन बूकिग शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:टाटा -सहरसा चलेगी होली स्पेशल,जानिए टाइमिंग

1रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08821 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल 22 मार्च को रात के 9.45 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन शाम को 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08822 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल 24 मार्च को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात को 9.25 बजे रांची पहुंचेगी।इस ट्रेन का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, ,जेसीडीह, पटना और छपरा में होगा।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:रांची – वाराणसी – रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

2) शालीमार – दरभंगा – शालीमार होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08825 शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल 23 मार्च को रात के 9.55 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08826 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल दिनांक 24 मार्च को शाम के 6 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े :-Indian Railways: रविवार को बक्सर-टाटानगर सुपर एक्सप्रेस देरी खुलेगी

3) टाटानगर-सहरसा-टाटानगर होली स्पेशल

08819 टाटानगर-सहरसा होली स्पेशल 23 मार्च को टाटानगर से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08820 सहरसा-टाटानगर होली स्पेशल 24 मार्च को सुबह 06.00 बजे सहरसा से रवाना होगी और उसी दिन रात के 8.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, अनारा, जॉयचंडी पहाड़ और बर्नपुर में होगा।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में और इस्पात गालूडीह में रूकेगी , जानिए कब से मिलेगी सुविधा

4) संतरागाछी – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – संतरागाछी होली स्पेशल

08836 संतरागाछी – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल होली स्पेशल 23 मार्च को शाम 6:00 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन रात के 8:30 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 08837 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – संतरागाछी होली स्पेशल 25 मार्च को 10:45 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन 13:10 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव में खड़गपुर और बालेश्वर में होगा।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:चाईबासा से वाराणसी और आयोध्या के लिए ट्रेन भी ,जानिए टाइमिंग

5) रांची – जयनगर – रांची होली स्पेशल

08838 रांची-जयनगर होली स्पेशल 23 मार्च को 23.55 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन 16.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08839 जयनगर-रांची होली स्पेशल 24 मार्च को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे रांची पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव में मुरी, बोकारो स्टील,घनबाद में होगा।

6. संतरागाछी – हुबली – संतरागाछी होली स्पेशल

08840 संतरागाछी-हुबली होली स्पेशल 27.03.2024 को 18.00 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और 29.03.2024 को 08.00 बजे हुबली पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 08841 हुबली – संतरागाछी होली स्पेशल 30.03.2024 को हुबली से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और 01.04.2024 को 04.20 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधापुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा में होगा।

 

7) हावड़ा – मुंबई सेंट्रल – हावड़ा होली स्पेशल

08843 हावड़ा – मुंबई सेंट्रल होली स्पेशल 25.03.2024 को 03.00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 17.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 08844 मुंबई सेंट्रल – हावड़ा होली स्पेशल 27.03.2024 को 10.35 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन 20.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।ट्रेन का ठहराव में खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा में होगा।

 

8) संतरागाछी-महबूबनगर-संतरागाछी होली स्पेशल

08845 संतरागाछी-महबूबनगर होली स्पेशल 18 मार्च और 25 मार्च को 12.50 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन 18.00 बजे महबूबनगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 08846 महबूबनगर – संतरागाछी होली स्पेशल 19 मार्च और 26 मार्च को 20.20 बजे महबूबनगर से रवाना होगी और 21 मार्च और 28 मार्च को 00.15 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव खड़गपुर और बालेश्वर में होगा।

 

9) रांची – पूर्णिया – संतरागाछी होली स्पेशल

08849 रांची-पूर्णिया होली स्पेशल 23 मार्च को 05.30 बजे रांची से रवाना होगी और उसी दिन 21.00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08850 पूर्णिया-रांची होली स्पेशल 23 मार्च को पूर्णिया से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.25 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

 

10) टाटानगर-सहरसा-टाटानगर होली स्पेशल

08853 टाटानगर-सहरसा होली स्पेशल 17मार्च और 05 अप्रैल के बीच प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 19.20 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08854 सहरसा-टाटानगर होली स्पेशल 19 मार्च से 06 अप्रैल के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 13.00 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन 05.00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव में चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

11) टाटानगर-बरौनी-टाटानगर होली स्पेशल

08855 टाटानगर-बरौनी होली स्पेशल 19 मार्च, 26मार्च और 02 अप्रैल को 23.55 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन 11.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08856 बरौनी-टाटानगर होली स्पेशल 20 मार्च, 27 मार्च और 03 अप्रैल को 16.15 बजे बरौनी से खुलेगी और अगले दिन 04.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी..ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी, झालिदा और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

 

12) टाटानगर-बरौनी-टाटानगर होली स्पेशल

08857 टाटानगर-बरौनी होली स्पेशल 29 मार्च से 19 अप्रैल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 18:40 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन 07:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08858 बरौनी-टाटानगर होली स्पेशल 30 मार्च से 20 अप्रैल के बीच प्रत्येक शनिवार को 23:50 बजे बरौनी से रवाना होगी और अगले दिन 12:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

 

13) कटिहार-रांची-कटिहार होली स्पेशल

05762 कटिहार-रांची होली स्पेशल दिनांक 21.03.2024 और 28.03.2024 को 22:30 बजे कटिहार से रवाना होगी और अगले दिन 14:25 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05761 रांची-कटिहार होली स्पेशल 22.03.2024 और 29.03.2024 को 20:30 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन 11:00 बजे कटिहार पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

 

14) *सियालदह – पुरी – सियालदह होली स्पेशल

03103 सियालदह-पुरी होली स्पेशल 28.03.2024 को 23.50 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन 09.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 03104 पुरी-सियालदह होली स्पेशल 29.03.2024 को 15.15 बजे पुरी से रवाना होगी और अगले दिन 02.00 बजे सियालदह पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव अंदुल, खड़गपुर और बालेश्वर में होगा।

 

15) दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल

08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल 22.03.2024 को 13.25 बजे दुर्ग से रवाना होगी और अगले दिन 09.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल 23.03.2024 को 21.00 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 19.10 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला और झारसुगुड़ा में होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More