South Eastern Railway:रांची – वाराणसी – रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

506

रेल खबर।
रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि रांची – वाराणसी – रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा।

उद्घाटन स्पेशल आज चलेगी

ट्रेन संख्या 02887 रांची – वाराणसी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 12/03/2024 को रांची से उद्घाटन के पश्चात प्रस्थान करेगी | तथा इस ट्रेन का वंदे भारत स्पेशल के रूप में वाराणसी तक परिचालन होगा ।

इसे भी पढ़े :-Indian Railways IRCTC : रेलवे RAC वालों को भी देगा बेडरोल कीट

12 मार्च से चली उद्घाटन स्पेशल

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 09:00 बजे, मूरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा ।

इसे भी पढ़े :-SOUTH EASTERN RAILWAY : सिंहभूम चैंबर ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर चिंता जताई, रेल मंत्री को लिखा पत्र

18 मार्च से होगा नियमित परिचालन

रांची – वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन के लिए एक सप्ताह का इतजार करना होगा। रेलवे से मिली जानकारी इस ट्रेन का नियमित परिचालन 18 मार्च से किया जाएगा ।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:टाटा – आरा अब बक्सर तक ,जानिए नया समय-सारिणी

सप्ताह में 6 दिन होगा परिचालन

ट्रेन संख्या 20887 रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 18/03/2024 से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 18/03/2024 से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) वाराणसी से प्रस्थान करेगी।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:रांची – मधुपुर एक्सप्रेस अब आसनसोल तक ,जानिए नया समय

रांची से सुबह करेगी प्रस्थान

रांची से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मूरी आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा ।

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:चाईबासा से वाराणसी और आयोध्या के लिए ट्रेन भी ,जानिए टाइमिंग

वाराणसी से यह होगा समय

वाराणसी से रांची के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन शाम को किया जाएगा। रह ट्रेन का वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा |

इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में और इस्पात गालूडीह में रूकेगी , जानिए कब से मिलेगी सुविधा

आठ कोच होंगे 

रांची- वाराणसी-रांची में आठ कोच होंगे। इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एक्ज़ेक्यूटिव चेयर कार का 01 कोच, कुल 08 कोच होंगे।

Local AD

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More