जमशेदपुर।
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुणे और सांतरागाछी के बीच समर स्पेशल ट्रेन (02-02 फेरे) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों और टाटानगर से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 01429 पुणे-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनांक 15 एवं 22 अप्रैल 2026 प्रत्येक बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01430 सांतरागाछी–पुणे स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |
ट्रेनों की विस्तृत समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 01429 पुणे- सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन,
पुणे से दिनांक 15 एवं 22 अप्रैल 2026 प्रत्येक बुधवार को सुबह 10.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 04.08 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, दुर्ग आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.15 बजे, रायपुर आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, बिलासपुर आगमन 08.45 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये 21.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01430 सांतरागाछी –पुणे स्पेशल ट्रेन,
सांतरागाछी से दिनाँक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 प्रत्येक शुक्रवार को 15.45 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 04.10 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, रायपुर आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.15 बजे, दुर्ग आगमन 07.00 बजे, प्रस्थान 07.05 बजे, गोंदिया आगमन 09.15 बजे, प्रस्थान 09.17 बजे होते हुये तीसरे दिन 05.15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी ।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II, 01 एसी-I सहित कुल 18 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्या नगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी |
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |




