बिलासपुर। होली 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसी क्रम में South East Central Railway द्वारा पटना–चर्लपल्ली के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के झारसुगूड़ा से नागपुर सेक्शन के यात्रियों को भी सीधा लाभ पहुंचाएगी।
READ MORE :Holi Special Train 2026 : तिरुपति–रक्सौल के बीच 3 फेरे, जानें समय-सारणी और कोच संरचना
कब चलेगी पटना–चर्लपल्ली होली स्पेशल?
यह ट्रेन Patna और Charlapalli के बीच कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 03253 (पटना से) – प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार, 09 मार्च से 30 मार्च 2026 तक (07 फेरे)।
गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली से) – प्रत्येक बुधवार, 11 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक (04 फेरे)।
गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली से) – प्रत्येक शुक्रवार, 13 मार्च से 27 मार्च 2026 तक (03 फेरे)।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों – बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया सहित झारसुगूड़ा से नागपुर के बीच प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
READ MORE :Jharkhand to Bihar Train :रांची से झंझारपुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन, जानें समय और ठहराव
कोच संरचना और यात्रा नियम
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें 01 एसएलआर,02 सामान्य,04 स्लीपर,07 एसी थ्री टियर,07 एसी थ्री इकोनॉमी शामिल हैं।रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित (Reserved) रहेगी और केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
होली के अवसर पर बिहार से तेलंगाना एवं दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यह होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी।यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित करें और अधिकृत रेलवे स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।ilovepdf_pages-to-jpg




