
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में शनिवार शाम जमशेदपुर के वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स 2026’ के 19वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में पहले दिन सात लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जबकि रविवार को नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।



महोत्सव का उद्घाटन टाटा स्टील की पूर्व अधिकारी शक्ति शर्मा, समाजसेविका पूर्वी घोष तथा टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता के प्रमुख और फिल्म निर्देशक तथागत भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शॉर्ट्स के 19वें संस्करण का पोस्टर भी जारी किया। कार्यक्रम का संचालन रंगमंच कलाकार सिद्धार्थ सेन ने किया।
READ MORE :Jamshedpur News :बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह और खेल भावना के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पहले दिन सात फिल्मों ने दर्शकों का खींचा ध्यान
पहले दिन की स्क्रीनिंग की शुरुआत इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन की फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से हुई। 27 मिनट की अंग्रेजी फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अशोक विश्वनाथन ने किया है। इसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा ‘पेड़ कहां जाते हैं?’ (संताली), ‘सेक्कोर’ (अंग्रेजी), ‘शुगर डैडी’ (अंग्रेजी-बंगाली), ‘नशा से नशा तक’ (हिंदी), ‘अंतरकथा’ (बंगाली) और ‘आफ्टर आवर्स’ (अंग्रेजी) का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों के माध्यम से अलग-अलग सामाजिक और रचनात्मक विषयों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया।
रविवार को दिखाई जाएंगी नौ फिल्में
महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को शाम पांच बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू होगी। इस दौरान नौ लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
इनमें तथागत भट्टाचार्य की ‘वीबीडीए झारखंड’, विवेक उपाध्याय की ‘माटी’, अमित कुमार की ‘गाछ बाबा’, गौतम गोप की ‘दृष्टि’, मसरूर सिद्दीकी की ‘आसान पैसा’, तपोन रॉय की ‘एक और’, सुमंत सिन्हा की ‘मायापुर-प्रभु मिलन का द्वार’, सोहम चक्रवर्ती की ‘नूपुर’ और मिनी पांडे की ‘फोमो’ शामिल हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : पुस्तक मेले में ‘सहयोग’ के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण व बहुभाषीय कवि सम्मेलन आयोजित
एसपीपीई और टेक 5 कम्युनिकेशंस का संयुक्त आयोजन
शॉर्ट्स 2026 का आयोजन द सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य लघु फिल्मों के माध्यम से नए फिल्मकारों की रचनात्मकता और सिनेमा की विविध विधाओं को मंच प्रदान करना है।




