जमशेदपुर: होली पर्व को लेकर झारखंड से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने रांची से झंझारपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 5-5 ट्रिप में संचालित की जाएगी, जिससे दोनों राज्यों के यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
READ MORE :South East Central Railway : टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस से ₹5 लाख का गांजा बरामद
यह रहेगा परिचालन समय
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर स्पेशल प्रत्येक सोमवार 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक रात 10:50 बजे Ranchi से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे Jhanjharpur पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शाम 6:00 बजे झंझारपुर से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह होली स्पेशल ट्रेन कुल 22 कोच के साथ चलेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव मूरी, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, राजबेड़ा, चंद्रपुरा, धनबाद, प्रधानखूंटा जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी और अंत में झंझारपुर स्टेशन पर होगा।इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकने से झारखंड और बिहार के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
READ MORE :South Eastern Railways:टाटानगर से कटिहार के लिए धनबाद होकर चलेगी नई होली स्पेशल ट्रेन
यात्रियों को मिलेगी राहत
होली के अवसर पर प्रवासी कामगारों और छात्रों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से रांची, बोकारो, धनबाद समेत मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट आरक्षित करा लें और यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि अवश्य कर लें।यह स्पेशल ट्रेन होली के दौरान झारखंड-बिहार रेल संपर्क को मजबूत करेगी और यात्रियों का सफर आसान बनाएगी।



