बिलासपुर। आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसी क्रम में South East Central Railway द्वारा 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
READ MORE :Jharkhand to Bihar Train :रांची से झंझारपुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन, जानें समय और ठहराव
इसी कड़ी में तिरुपति–रक्सौल मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तीन फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह विशेष सुविधा दक्षिण भारत और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत साबित होगी।
कब चलेगी स्पेशल ट्रेन?
तिरुपति से गाड़ी संख्या 07051 दिनांक 21 फरवरी, 28 फरवरी और 07 मार्च 2026 को रवाना होगी।वहीं रक्सौल से गाड़ी संख्या 07052 दिनांक 24 फरवरी, 03 मार्च और 10 मार्च 2026 को चलाई जाएगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरे लगाएगी।
READ MORE :South Eastern Railways:टाटानगर से कटिहार के लिए धनबाद होकर चलेगी नई होली स्पेशल ट्रेन
कोच संरचना
इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें –
03 एसी टू टियर
07 एसी थ्री टियर
06 स्लीपर कोच
02 सामान्य श्रेणी
04 एसएलआर कोच
शामिल हैं। यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
समय-सारणी (तिरुपति से रक्सौल)
गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान करेगी।दूसरे दिन गोंदिया 06:57/07:07 बजे, दुर्ग 09:25/09:30 बजे, रायपुर 10:20/10:30 बजे, बिलासपुर 11:50/12:00 बजे, झारसुगुड़ा 15:20/15:25 बजे पहुंचेगी।तीसरे दिन रक्सौल दोपहर 13:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी समय-सारणी (रक्सौल से तिरुपति)
गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी।दूसरे दिन झारसुगुड़ा 07:50/07:55 बजे, बिलासपुर 11:40/11:50 बजे, रायपुर 14:00/14:10 बजे, दुर्ग 15:10/15:15 बजे, गोंदिया 17:37/17:47 बजे पहुंचेगी।तीसरे दिन तिरुपति शाम 18:30 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि होली के दौरान यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।



