Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » DEOGHAR NEWS: सेंट फ्रांसिस स्कूल की ‘एसिओरा ’26’ प्रदर्शनी में पहुंचे डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना
Breaking News

DEOGHAR NEWS: सेंट फ्रांसिस स्कूल की ‘एसिओरा ’26’ प्रदर्शनी में पहुंचे डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 13, 2026Updated:November 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

एक्सप्लोर, क्रिएट, इनोवेट’ थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान और कला के मॉडल, डीसी बोले- बच्चों की मंचीय प्रस्तुति उज्ज्वल भविष्य का संकेत

पारस सिंह झा

देवघर। सेंट फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह में आयोजित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी ‘एसिओरा ’26’ में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘एक्सप्लोर, क्रिएट, इनोवेट’ (Explore, Create, Innovate) थीम के तहत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, रचनात्मक प्रोजेक्ट और गतिविधियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा एवं नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि उपायुक्त ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

READ MORE :DEOGHAR NEWS: देवघर में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, पहले दिन 80% बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

बच्चों का आत्मविश्वास देखकर डीसी हुए प्रभावित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, आत्म-स्वीकृति और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बच्चों के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में आया सकारात्मक बदलाव समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों को बिना किसी झिझक और डर के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करते देख उन्हें गर्व और नई ऊर्जा का अनुभव हुआ।

अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उपायुक्त भावुक भी हुए। उन्होंने बताया कि बचपन में वे स्वयं मंच पर जाने से हिचकिचाते थे और पर्दे के पीछे रहना पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जीवन यात्रा अपने आप में प्रेरणादायक होती है। समाज की दिशा बदलने में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

माता-पिता की पहचान नहीं, अपनी मेहनत से बनें जिम्मेदार नागरिक

एक अभिभावक के रूप में अपनी भावनाएं साझा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि उनका पुत्र भी इसी विद्यालय में पढ़ता है। उन्होंने इच्छा जताई कि उनका पुत्र सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता के पद और पहचान के बजाय अपनी मेहनत, प्रतिभा और अच्छे संस्कारों से अपनी अलग पहचान बनाएं।

उन्होंने बच्चों से संवेदनशील, श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज के कल्याण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

शिक्षकों को बताया असली नायक

उपायुक्त ने विद्यालय की प्राचार्या रेव. सिस्टर अनिला एफसीसी, प्रबंधन समिति और आयोजन को सफल बनाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों को असली नायक बताते हुए उनके समर्पण और मेहनत को महत्वपूर्ण बताया।

READ MORE :JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: सिखों का आंदोलन रंग लाया, कोहरे में रद्द नहीं होगी टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस

कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा पार्षद रेव. सिस्टर सुनु एफसीसी, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कालिधर कुमार, देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत और उप महापौर टिप चटर्जी उपस्थित रहे। इनके अलावा विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला और विज्ञान प्रदर्शनियां बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: ONTHHPC clinch 54th Nehru Junior Hockey Tournament title after three years

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक खड़ी रही यात्री ट्रेन

November 13, 2026

RANCHI NEWS: CMPDIL, Tata Steel Foundation join hands to strengthen technical education at ITI Tamar

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.