बुधवार को जारी होगा संकल्प पत्र, क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार महिलाओं का अपमान करने वाले कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से अपने निष्कासन पर शिव शंकर सिंह ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इसे पार्टी के प्रति लंबे समय तक समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता के लिए अपमानजनक कहा है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा की ओर से जारी विधानभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 30 नेताओं के निष्कासन की सूची…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत में कहा कि भाजपा जो कहती है वह कभी करती नहीं। झूठे वादे कर राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए वादे कभी पूरे नहीं किया। वैसी ही वादों की बौछार अब पार्टी झारखंड में कर रही है, लेकिन यहां की जनता भाजपा के झूठ, फरेब एवं बहकावे की राजनीति में आने वाली नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा बड़े-बड़े वादे कर रही है।…
जो खाकी में किया अब खादी में करेंगे – सुप्रिया श्रीनेथ शासक(राजा) बनाम जनसेवक की लड़ाई है, जनता को निर्णय करना है – सचिन जमशेदपुर। पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार के प्रचार के कांग्रेस के स्टार प्रचारक सब पार्टी के महासचिव सचिन पायलेट और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ ने रोड शो कर लोगों से डा. अजय कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की. सबसे पहले सचिन पायलेट, सुप्रिया श्रीनेथ और डा. अजय कुमार ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड से बीजेपी का सफाया करने का संकल्प लिया. रोड शो…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दोमुहानी छठ घाट का दौरा किया. उन्होंने पाया कि घाट पर बनाई गई सीढ़ियों की उंचाई अत्यधिक है जो छठ व्रतधारियों को चढ़ने और उतरने में मुश्किलें पैदा करेगा. यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि दुर्गा पूजा के समय विसर्जन के दौरान भी श्रद्धालुओं को इन अत्यधिक ऊंची सीढ़ियों के कारण काफ़ी दिक़्क़तें आईं थी. दुखद यह कि तबसे अबतक इसमें कोई सुधार नहीं हुआ. यह तय है कि इन अत्यधिक ऊंची सीढ़ियों के कारण छठव्रतियों को भी काफ़ी…
श्रद्धालु दर्शक बनने के बजाय पालकी साहिब के पीछे शोभा यात्रा में सम्मलित हों: भगवान सिंह अकाल तख्त के फरमान अनुसार बसंती या सुरमई रंग के निशान साहिब का किया जाये उपयोग: शैलेंदर सिंह जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर 15 नवंबर, शुक्रवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। इसी बीच मंगलवार को प्रकाशपर्व लेकर सीजीपीसी कार्यालय में नियमावली जारी की गयी।…
जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो, बिस्टुपुर और कदमा में पदयात्रा कर जनसम्पर्क किया. बन्ना गुप्ता सैकड़ों लोगों से मिले और उन्हें विकास कार्यों के नाम पर वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने अपने हाथ से हैंडबील बांटते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जितना हो सकता था, उससे ज्यादा काम करने का प्रयास किया है. प्रत्येक शनिवार और रविवार को क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुना और सुलझाने का प्रयास किया है. सड़क, नाली, बिजली जैसी समस्याओं को बहुत हद तक ठीक कर लिया गया है. आगमी कार्यकाल में पेयजल, उच्चशिक्षा,…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय मंगलवार को कहा कि राज्य की स्थिति बेलगाम हो गई है. इसे एनडीए ही ठीक कर सकता है. 23 नवंबर को जब मतगणना होगी तो हेमंत सरकार नहीं, एनडीए की सरकार बनेगी. यहां एनडीए की साझा रैली में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा था कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य का स्वास्थ्य खराब कर दिया है. राज्य को बीमार कर दिया है. अब उनकी बात सही साबित हो रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने टेंडर से तीन गुणा ज्यादा ऊंची कीमतों…
*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ 23 अक्टूबर को एयरपोर्ट ऑथोरिटी एवं राजनीतिक दलों के समनवय से संबंधित हुई थी बैठक* ================= *रांची।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों के लिए एकसमान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक श्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 6 नवंबर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जमेशदपुर के चार भाजपा नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है।इनका निलंबन 6 वर्षो के लिए किया गया। इन नेताओ मे राजकुमार सिंह, विकास सिंह, शिव शकंर सिंह और विमल बैठा शामिल है। पार्टी के द्वारा जारी पत्र के अनुसार भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष के अनुशंसा के आलोक में विधानसभा चुनाव-2024 में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार तथा पार्टी के निर्णयों के खिलाफ एवं पार्टी के संविधान की धारा 25 (9) की अवहेलना करने एवं पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने के खिलाफ इन सभी करवाई करते हुए. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल…
जमशेदपुर। टिनप्लेट गुरु नानक वेलफेयर सेंटर में रंगरेटा महासभा की आम सभा हुई जिसमें शहर के समाज के बुद्धिजीवी एवं महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी दीहाडा 21/22 दिसंबर को एग्री को ट्रांसपोर्ट मैदान में मनाया जाएगा जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे राज्य से सिख संगत एवं जतथे बंदिया शामिल होगी इस 2 दिन के प्रोग्राम में दोनों टाइम गुरु का लंगर एवं कृतन दरबार सजेगा और कार्यक्रम में जमशेदपुर विधानसभा से उम्मीदवार पूर्णिमा साहू जी का स्वागत किया गया एवं समाज की तरफ से उसको विधानसभा…
