जमशेदपुर। जमशेदपुर में भाजपा का चुनाव प्रचार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जमशेदपुर में भाजपा की चुनाव प्रचार को धार देने और विजयी संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 9 नवंबर (शनिवार) को जमशेदपुर आएंगे। जहां वे पोटका विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पश्चिम और पुर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से उनके भव्य रोड शो की तैयारी की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा और रोड शो की व्यापक तैयारी को लेकर बुधवार को…
Author: BJNN Desk
-बन्ना लोगो को डरा-धमकाकर और जोर-जबरदस्ती से चुनाव जीतना चाहते हैं -एक तरफ गंगा आरती तो दूसरी तरफ हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करते हैं हेल्थ मिनिस्टर जमशेदपुर। भाजपा नेता अभय सिंह ने बन्ना को हिंदू विरोधी करार दिया है. अभय सिंह ने कहा कि शहर के सभी अपराधी, सट्टेबाज, फिरौती मांगने वाले लोग मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ देखे जाते हैं. वह यहां एनडीए के साकची स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे. अभय सिंह ने कहा कि दो दिन पहले कदमा में भाजपा कार्यकर्ता नरेश सिंह से मारपीट की घटना बन्ना गुप्ता के समर्थकों द्वारा की…
जमशेदपुर : नए अस्पताल, बेहतर सरकारी स्कूल और खिलाड़ियों को आधारभूत संरचना प्रदान करने के साथ-साथ 86 बस्तियों में बिजली, पानी और रोजगार के नए अवसर पैदा करना ही प्राथमिकता होगी. य़ह संकल्प है जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़े रहे पूर्व बीजेपी नेता शिव शंकर सिंह का. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने यह बातें कही. उन्होंने कहा कि बीते 30 सालों में जिन लोगों के हाथों में इस विधानसभा क्षेत्र की कमान थी उन्होंने आज तक यहां एक अदद अस्पताल की स्थापना क्यों नहीं की, बच्चों के लिए एक…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को टिनप्लेट,भुईंयाडीह और भालूबासा में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि इस बार अजय कुमार को बोट करेंगे. लोगों डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 25 वर्षों के कुशासन का जिक्र करते हुए लोगों ने इससे मुक्ति दिलाने की डा. अजय से की. मौके पर डा. अजय ने कहा कि जमशेदपुर से गुंडागर्दी हटाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करुंगा. सीएम मॉडल स्कूल औऱ नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन मेरी पहली प्राथमिकता है. वहीं महिलाओं की…
06 नवंबर 2024, बुधवार, शक संवत् 15 कार्तिक (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 21 कार्तिक मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 03 जमादि-उल-अव्वल 1446, विक्रमी संवत् कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि रात्रि 12.42 मिनट तक। सुकर्मा योग प्रात 10.51 मिनट तक पश्चात धृति योग, बव करण। चंद्रमा धनु राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। सौभाग्य पंचमी। जया पंचमी। ज्ञान पंचमी (जैन)। गण्डमूल प्रात 11 बजे तक। सूर्योदय- 06:36 ए एम सूर्यास्त- 05:31 पी एम चन्द्रोदय- 10:59 ए एम चन्द्रास्त- 09:06 पी एम ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 ए एम से 05:44 ए एम…
जमशेदपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव सचिन पायलट ने कहा की यह लड़ाई शासक(राजा) बनाम जनसेवक के बीच है. एख परिवार जो जमशेदपुर की जनता को अपनी प्रजा समझता है. उसका मानना है कि वो जो आदेश जनता के पूर्वी को देगी व हीं जनता मानेगी. जैसा की राजकीय शासन में होता है. एक परिवार जो लगातार 25 वर्षों जनता का शोषण करता रहा है. वहीं दूसरी ओर डा. अजय कुमार है जो आम लोगों के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते है उन्होंने लोगों का हमेशा साथ निभाया है. जनता को तयकरना है कि उन्हें एक शिक्षित ईमानदार…
जमशेदपुर। पद्म पुरस्कार से सम्मानित मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रही। मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली। उनके निधन पर एक ओर जहां पूरे देश में शोक की लहर है तो वहीं जमशेदपुर के सूर्य मंदिर समिति ने शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शारदा सिन्हा जी के निधन से लोकगीत जगत ने अपनी एक अद्वितीय आवाज़ खो दी है, जिन्होंने जन-जन के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। शारदा जी की आवाज़ में जो…
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एम्स में मंगलवार को उनका निधन हो गया। ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा जी के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना अधूरी है। उनके गीतों में श्रद्धा, भक्ति और लोक-संस्कृति की जो महक थी, वह किसी और में मिलना असंभव है। ऐसा प्रतीत होता था मानो मां सरस्वती स्वयं उनके गले में वास करती थीं। उनकी…
जमशेदपुर। कदमा – सोनारी लिंक रोड , धतकीडीह मेडिकल बस्ती, हरिजन बस्ती,सोनारी एरोड्रम बाजार व आस पास जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने चलाया वृहद जनसंपर्क अभियान, जनता ने किया स्वागत —-‐—‐———– बस अपनी ही राह पर हूं जहां लेना सबको संग है न किसी से गिले न शिकवे मैं तो अपनी धुन पर सवार हूं बदलेगा यह समां बदलेंगे माहौल जब बदलेंगे हम पुराना छोड़ नई राह पर निकलेंगे हम बदलाव से ही होगा बदलाव .. जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी सह पत्रकार अन्नी अमृता को जनसंपर्क अभियान में जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है.वे…
Sharda Sinha Death: पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं. मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली. सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था. मंगलवार को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. इस खबर ने देशभर में उनके शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया. शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत अभी हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर से प्रशंसकों में मायूसी छायी है. …
