राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (7 नवंबर) डॉ. कोशी वर्गीज डायरेक्टर, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विशेष रूप से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित किया गया है, ताकि इस गंभीर बीमारी के बोझ और प्रभाव को समझा जा सके। अनुमान है कि 2025 तक भारत में लगभग 16 लाख नए कैंसर मामले सामने आएंगे—यानी हर दिन करीब 4380 नए मामले। औसतन 35% से 50% तक एक सामान्य परिवार की आय का हिस्सा कैंसर के इलाज में खर्च हो जाता…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भारत सरकार के सेन्ट्रल रिव्यू मिशन(सी0आर0एम0) टीम के प्रस्तावित दौरा के पहले जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कुष्ठ कर्मचारियों तथा जिला कुष्ठ परामर्शी के साथ एक आभाषी बैठक आयोजित किया गया। डॉ0 धाउड़िया ने निर्देश दिया कि सभी तरह के लम्बित सहिया प्रोत्साहन राशि तथा कुष्ठ रोगियों को उनके चिकित्सिय अवधि के दौरान मिलने वाली प्रति माह ₹500/- रू का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रखंडों से रिकंस्ट्रटिव सर्जरी के उपयुक्त मरीजों की सूची उपलब्ध कराने तथा एम0सी0आर0 चप्पलें, सेल्फ केयर किट,प्रेडनीसोलोन,रिफामपिसिन तथा एम0डी0टी0 दवाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने…
जमशेदपुर। श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्वारा आयोजित 25वां श्री मंगसीर नवमी महोत्सव को इस साल श्री राम मंदिर, बिष्टुपुर में 23 और 24 नवम्बर (शनिवार और रविवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने और इसमें सबका सहयोग हेतु बिष्टुपुर चेम्बर भवन में श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई की एक बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिपावली मिलन समारोह भी मनाया गया। बैठक में महोत्सव की तैयारी और आयोजन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहर के विभिन्न…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर मार्केट (छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स के सामने) स्थित निवास बाई एम बी फर्निशिंग का उद्घाटन श्रीमती हंशा शाह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में आये अतिथियों ने शो-रूम की भुरी-भुरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जमशेदपुर को इस तरह की फर्नीशिंग शो-रूम की आवश्यकता थी जो निवास फर्नीशिंग के खुलने से पुरी हो चुकी है। जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय ब्रांड के उत्पाद जैसे डी डेकोर, एशियन पेंट, संसार, स्प्रेड होम्स, मारवेल ब्लाइंड्स, एच एन्ड एच, सोमफी मोटराइज्ड ब्लाइंड करटेन, एक्सेल और किंग कोयल जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में बुधवार को बाबूडीह स्थित शिव मंदिर सामुदायिक भवन भुइयांडीह में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 201 व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी, पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट भेंट किया गया। इस अवसर पर लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, अर्णव कुमार, सुभाष मुखी, जगजीत…
यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट के साथ यात्रा की सुविधा । बिलासपुर दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए काचीगुडा-दरभंगा-काचीगुडा के मध्य 02 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह ट्रेन काचीगुडा से दरभंगा के लिए 07691 नंबर के साथ दिनांक 03 एवं 10 नवंबर 2024 को रवाना होगी । यह गाड़ी काचीगुडा से 22.00 बजे रवाना होकर अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन दक्षिण…
रेल यात्रियों को मिलेगी अधिकाधिक कन्फर्म बर्थ/ सीट की सुविधा । बिलासपुर छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर के मध्य 01 फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह ट्रेन बिलासपुर से हडपसर के लिए 08295 नंबर के साथ 08 नवंबर 2024 को रवाना होगी । यह गाड़ी बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होकर रायपुर 15.30 बजे ,दुर्ग 16.25 बजे, गोंदिया 18.21 बजे, नागपुर 20.40 बजे, बडनेरा 23.35 बजे,…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को टिनप्लेट,भुईंयाडीह और भालूबासा में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि इस बार अजय कुमार को बोट करेंगे. लोगों डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 25 वर्षों के कुशासन का जिक्र करते हुए लोगों ने इससे मुक्ति दिलाने की डा. अजय से की. मौके पर डा. अजय ने कहा कि जमशेदपुर से गुंडागर्दी हटाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करुंगा. सीएम मॉडल स्कूल औऱ नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन मेरी पहली प्राथमिकता है. वहीं महिलाओं की…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि मारवाड़ी समाज का इतिहास गौरवशाली और वंदनीय रहा है। इस समाज का देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज के कई महापुरुषों ने भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने साकची अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने समर्थन के लिए आभार जताया। बैठक में पूर्णिमा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प. बंगाल भाजपा की प्रवक्ता नेहा अग्रवाल मुख्य रुप से मौजूद थीं।…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर भोजपुरी लोक संगीत क्षेत्र की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया था. उनके द्वारा गाये भोजपुरी लोक गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की ठेट भोजपुरी लोक गीत को आगे बढ़ाने का श्रेय शारदा सिन्हा को जाता है। उनके द्वारा गाये भोजपुरी के पारंपरिक गीत आज भी लोगों द्वारा विभिन्न समारोह…
