जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने सोमवार को मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, शंकोसाई रोड नंबर 5, रोड नंबर 1, रामनगर, केंदुकोचा समेत कई इलाकों में पदयात्रा की. प्रायः हर इलाके के लोगों ने उनसे पानी, बिजली और साफ-सफाई की समस्या के बारे में बताया. लोगों ने कहा कि हम लोग पानी के लिए बेहद परेशान हैं. साफ-सफाई तो होती ही नहीं. इस पर श्री राय ने उन्हें समझाया और कहा कि जो होगा, चुनाव के बाद ही होगा. गुरुद्वारा रोड, वास्तु विहार में उन्होंने पदयात्रा के दौरान लोगों से अपील की…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर/धनबाद। बिहार और झारखंड का प्रमुख चाय ब्रांड, टाटा टी अग्नि लीफ इस बार छठ पूजा के मौके पर बिहार की प्राचीन और अद्वितीय ‘सिक्की घास शिल्प‘ कला को सम्मानित कर रहा है। इसके लिए ब्रांड ने विशेष त्योहार पैक श्रृंखला लॉन्च की है, जो बिहार की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ाव का प्रतीक है। छठ पूजा के उपलक्ष्य में पटना के सिटी सेंटर मॉल में 4 और 5 नवंबर को ‘सिक्की कला महोत्सव‘ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को बिहार की इस पारंपरिक कला से परिचित कराया गया। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भारत एवं दक्षिण एशिया के पैकेज्ड…
पटना। सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट इंडिया-बैंगलोर (एसआरआई-बी) ने गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी (जीसीयू) के साथ मिलकर ‘सैमसंग स्टूडेंट इकोसिस्टम फॉर इंजीनियर्ड डेटा (एसईईडी) लैब’ की स्थापना की है। इस पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और डेटा इंजीनियरिंग में गहन अनुभव मिलेगा। एसईईडी लैब में, जीसीयू के छात्र और शिक्षक सैमसंग के वरिष्ठ इंजीनियरों के मार्गदर्शन में प्राकृतिक भाषा समझ, स्पीच और टेक्स्ट रिकॉग्निशन जैसी नवीन तकनीकों पर काम करेंगे। इस लैब के माध्यम से छात्रों को वास्तविक समस्याओं का समाधान करने और उद्योग-तैयार कौशल विकसित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। सैमसंग ने पहले ही…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट के साथ पूरे कोल्हान में भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। जमशेदपुर में पार्टी की चुनाव अभियान को धार देने पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को जमशेदपुर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकची स्थित आम बागान मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी, पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन और उनके विशाल जनसभा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता…
जमशेदपुर। कांग्रेस के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार नेता के रूप में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुके हैं। राजनीति में भगौड़ा और पलटू राम जैसी उपलब्धि इनके खाते में है। ये स्वभावत भगौड़ा किस्म के इंसान हैं, जो कभी एक जगह नहीं टिकते हैं। दरअसल, ये चुनौतियों का सामना करने में कभी सक्षम नहीं रहे हैं। यही वजह है कि पेशा दर पेशा और पार्टी दर पार्टी बदलते रहे हैं। उक्त बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री पप्पू सिंह ने संवाददाता सम्मेलन…
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद ने ली महिला मोर्चा की बैठक, बनाई विजयी रणनीति। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार अभियान दिनोंदिन जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से जहां सीधे जुड़ कर संवाद करने में जुटी हुई हैं तो विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा को लगातार समर्थन की घोषणा कर रहे हैं। उधर भाजपा से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में कूद गए हैं। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। प्रत्याशी…
जमशेदपुर। पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ब्रह्मर्षियों से समर्थन की अपील की.सोमवार को उन्होंने ब्रह्मर्षि समाज के लोगों के साथ बैठक की एवं डा.अजय को भारी बहुमत से जीताने की अपील की. ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने डा. अजय कुमार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग व समर्थन करने का भरोसा दिलाया. लोगों ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा सच का साथ दिया है. डा. अजय एक ईमानदार, शिक्षित एवं सुलझे हुए व्यक्तित्व है. सभी समाज के लोग डा. अजय को जीताना चाहते है. अजय कुमार…
जमशेदपुर: पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारधारा और उन्हें अपना आदर्श बताने वालों की राजनीति अलग वर्तमान समय में लोगों की शासन में भागीदारी सुनिश्चित करने के स्थान पर केवल परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देने की हो गई है, जिससे छुटकारा पा कर ही हम लोगों की, आम जनता की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. यह कहना है पूर्व भाजपा नेता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह का. सोमवार को अपने प्रचार सह जनसंपर्क अभियान को तेजी लाते हुए उन्होंने लगभग एक दर्जन से…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के जनता से वोट देने की अपील की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक किया एवं रणनीति पर चर्चा की. पप्पू यादव ने आज काशीडीह, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइन्स, जोजोबेड़ा, रामदीन बागान, जेम्को, भुईंयाडीह और सिदगोड़ा में बैठक की. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि डा. अजय किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है. उनकी छवि काम करने वाले जनप्रतिनिधि के रुप में है, अगर जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो निश्चित…
वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से निषाद समाज ने सरयू राय का किया समर्थन जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को दावा किया कि एनडीए ना सिर्फ जमशेदपुर पश्चिमी बल्कि तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है. वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से मिलानी हॉल में सरयू राय के समर्थन में निषाद सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि अब जब आपने हमें समर्थन दे दिया तो वह यह मान कर चल रहे हैं अब उनकी जीत सुनिश्चित है. सरयू राय ने कहा कि बस्तियों में…
