Author: BJNN Desk

दरभंगा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने दरभंगा में तालाब में उतरकर मखाना उत्पादक किसानों से सीधी चर्चा की। उन्होंने मखाने की खेती की पूरी प्रक्रिया समझी और मखाना उत्पादन में आने वाली कठिनाइयों को जानने के साथ ही किसानों से सुझाव भी लिए। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि मखाना की खेती कठिन है और तालाब में दिनभर रहकर खेती करनी होती है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष बजट में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है और इस बोर्ड के गठन के पहले वे किसानों…

Read More

मुंबई (अनिल बेदाग) : मुदस्सर अजीज की ताजगी से भरी कॉमेडी फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” थिएटरों में रिलीज हो चुकी है, और इसका हास्य और ड्रामा का मिश्रण परिवारिक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। फिल्म ने पहले दिन ₹1.7 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया और अब भी मजबूत बनी हुई है। सप्ताहांत में पूरी तरह से उमंग के साथ, यह उम्मीद की जा रही है कि कलेक्शन और बढ़ेगा। जैसे-जैसे परिवार और युवा दर्शक सिनेमाघरों की ओर बढ़ रहे हैं, शनिवार को टिकट बिक्री में वृद्धि देखी गई। अपनी ताजगी से भरपूर कॉमेडी और एक आकर्षक लव-ट्रायंगल स्टोरीलाइन…

Read More

रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना हो गए।गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह है वर्तमान स्थिति तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल कुल 8 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनमें झारखण्ड के चार, उत्तर प्रदेश के…

Read More

जमशेदपुर।महाशिवरात्रि को लेकर 26 फरवरी को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जिला प्रशासन ने सुचह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्णताः वर्जित कर दिया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसएसपी किशोर कौशल ने हस्ताक्षर कर उक्ताशय संबंधी आदेश को सार्वजनिक कर दिया है, ताकि भारी वाहन मालिकों तक यह सूचना अवश्य पहुंच जाये। यह आदेश बसों पर नहीं लागू होगा अधिसूचना  के मूताबिक यह आदेश बसों पर नहीं लागू होगा। यात्री बसों और लंबी रूट की बसों का परिचालन पूर्व की तरह ही होता रहेगा।…

Read More

नई दिल्ली: भोपाल में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के विद्युतीकरण एवं वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग के संबंध में रेलवे के विजन को विस्तार से बताया । इन्वेस्टर्स सम्मिट में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी ने रेलवे को ‘नेट जीरो’ कॉर्बन का लक्ष्य दिया, जिसे पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय से शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन कर लिया जाएगा। ‘नेटजीरो’कॉर्बन का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही भारतीय रेल। रेलमंत्री ने कहा- अब रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स से अधिक से अधिक ऊर्जा प्राप्त करना लक्ष्य।  अब हमारा दूसरा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक ऊर्जा रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स से प्राप्त की जाए। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए रेलवे अब तक 1 हजार 500 मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स के साथ टाइअप कर चुका है। आज मध्य प्रदेश के साथ जो 170 मेगा वॉट का यह बड़ा MoU PPA पर समझौता हुआ है, जो रिन्यूएबल एनर्जी कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है। हम विंड और न्यूक्लियर पावर एनर्जी भी खरीदने के लिए उत्सुक हैं। रेल मंत्री  ने कहा कि मैं इस मंच के माध्यम से सभी राज्यों से यह भी निवेदन करूंगा कि आप अपने राज्यों से रिन्यूएबल, विंड, हाईड्रो या न्यूक्लियर के प्रोजेक्ट से जितनी भी एनर्जी  रेलवे को सप्लाई कर सकते हैं, आपका स्वागत है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय के कामकाज को लेकर कहा कि जिस मॉडल पर रेलवे और मध्य प्रदेश काम कर रहे हैं, इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार और रेलवे मंत्रालय दोनों मिलकर एक अंडरस्टैन्डिंग पर पहुंचते हैं और उसके बाद में मध्य प्रदेश के जनरेटर और रेलवे एक PPA साइन करते हैं। इस मॉडल को देश में अन्य जगह भी लागू किया जा सकता है। रेल मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए माननीय प्रधानमंत्री  ने मध्य प्रदेश को रेलवे के लिए शानदार 14,745 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट आवंटित किया है। इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश को इतना बजट मिला है। जहां 2014 से पहले मध्य प्रदेश में प्रति वर्ष करीब 29 km रेलवे ट्रैक बिछाया जाता था। वहीं अब 230km हर साल हो रहा है। यानी काम की गति 7.5 गुना बढ़ी और फंड 23 गुना बढ़े हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शानदार काम कर रहे हैं। वह लगातार अधिकारियों से बातचीत कर प्रदेश में रेलवे के विकास कार्यों को बढ़ाने में मदद दे रहे हैं

Read More

Best Demonstration Team Award and other awards presented Collaboration between Indian Railways and IIT Madras for Vertical Takeoff and Landing Vehicle Railway Minister Ashwini Vaishnaw joins closing ceremony via video conferencing The awards showcase the world-class capabilities of India’s young scientists and engineers: Railway Minister New Delhi: The successful conclusion of Asia’s first Global Hyperloop Competition 2025 was held by the Indian Institute of Technology (IIT) Madras. Railway Minister Ashwini Vaishnaw participated in the closing ceremony via video conferencing. On this occasion, IIT Madras Director Dr. V. Kamakoti was present at the Rail Bhavan and highlighted the objectives of the…

Read More

– प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डेमोंस्ट्रेशन टीम अवॉर्ड समेत अन्य अवॉर्ड हुए वितरित – वर्टिकल टेक-ऑफ लैंडिंग व्हीकल के लिए भारतीय रेल और आईआईटी मद्रास के बीच सहयोग – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े –  नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास द्वारा एशिया की पहली ग्लोबल हाइपरलूप प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर आईआईटी मद्रास के निदेशक श्री वी. कामकोटी रेल भवन में उपस्थित रहे। सभी का स्वागत करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। रेल मंत्री ने सभी प्रतिभागियों एवं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि देश को इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसी कारण आज हम शिक्षा संस्थानों के साथ मिलकर कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह सम्मानित की गई टीम अविष्कार का हिस्सा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को बेस्ट डेमोंस्ट्रेशन टीम अवॉर्ड, डेमोंस्ट्रेशन ऑफ ब्रेकिंग और ट्रैक्शन सिस्टम, तथा बेस्ट इन सब-सिस्टम (मैकेनिकल) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह न केवल उनकी मेहनत और नवाचार को प्रमाणित करता है, बल्कि भारत के युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की विश्व स्तरीय क्षमताओं को भी दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि देश को भविष्य की परिवहन क्रांति की ओर तेज़ी से ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने कहा कि आईआईटी मद्रास द्वारा हासिल की गई 5G तकनीकी में सफलता स्थापित के साथ और भारत दुनिया में सबसे तेज़ 5G रोलआउट कर रहा है। इसी क्रम में, भारतीय रेल और आईआईटी मद्रास मिलकर वर्टिकल टेक-ऑफ लैंडिंग व्हीकल पर कार्य करेंगे, जिसे भारतीय रेल द्वारा फंड किया जाएगा। यह यात्रा के साधनों में आधुनिक और इनोवेटिव बदलावों को बढ़ावा देने में बेहद अहम कदम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार भी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। भारत की पहली हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक 422 मीटर लंबी है, जो आईआईटी मद्रास, चेन्नई में स्थित है। यह भारतीय रेल और शिक्षा क्षेत्र के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर रेलवे इनोवेशन और अत्याधुनिक यात्रा तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read More

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने जिला 3250 स्तरीय टीबी जागरूकता एवं रोकथाम सेमिनार ‘इंडिया सेंस टीबी‘ का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में रोटरी जिला गवर्नर (3250) रोटेरियन बिपिन चाचान और फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचान मुख्य अतिथि रहे। बिश्ब्ुपुर स्थित होटल अल्कोर में आयोजित इस सेमिनार में 20 रोटरी क्लबों के 120 से अधिक सदस्यों, चिकित्सा विशेषज्ञों और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन शुभ्रजीत बसु ने स्वागत भाषण दिया। जिला सह अध्यक्ष (टीबी जागरूकता) डॉ. तमाल देब ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुंबई से आये पीपीजी डॉ.…

Read More

दिनांक – 25.02.2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तर गोल – दक्षिण ऋतु – .बसंत मास – फाल्गुन पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वादशी. अपरा. 12.47 तक / त्रयोदशी नक्षत्र – उ.षाढ़ा. सायं. 6.31 तक / श्रवण सूर्योदय – प्रातः 6.13 सूर्यास्त – सायं. 05.48 राहुकाल – अपरा. 3.37 से 5.04 तक(अशुभ) सम्पर्क:- पं कुंतलेश पंडित कॉल/व्हाट्सएप:8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता…

Read More

जमशेदपुर। जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने दूसरी पाली में इंटर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्रेजुएट कॉलेज में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार करते पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित…

Read More