
जमशेदपुर।


गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्ष को समर्पित शहीदी जागृति यात्रा के तहत टूइलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में इतिहास में पहली बार तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से आई पालकी साहिब का भव्य ठहराव हुआ. इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सतबीर सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्रधान सतबीर सिंह ने इसे गुरु महाराज की असीम कृपा बताते हुए कहा कि सीमित स्थान होने के बावजूद संगत और टीम के सहयोग से लंगर और समागम की सेवा सफलतापूर्वक पूरी हुई. उन्होंने पूरी संगत और अपनी टीम के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया.


