जमशेदपुर: राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजिस्ट दिवस के अवसर पर, अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर के ओरल और मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी विभाग ने टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (टीएसजेडएस) के सहयोग से एक जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) के कर्मचारियों, श्रमिकों और आगंतुकों को तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक और प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) के डिप्टी डायरेक्टर (जीए) डॉ. नईम अख्तर और डिप्टी डायरेक्टर (वेट) डॉ. माणिक पालित के संबोधन से हुई। उन्होंने जू के कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे…
Author: BJNN Desk
हाजीपुर- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा 25.02.2025 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गयी । इस बैठक में पांचो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक अपने-अपने मंडलों के शाखा अधिकारियों के साथ वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे । बैठक में मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ-2025 के दौरान स्टेशनों एवं ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट, कुंभ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन सहित श्रद्वालु यात्रियों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गयी। महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को निर्देश…
बेंगलुरू: बेंगलुरू एफसी ने चेन्नइयन एफसी लीग डबल पूरा करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि मरीना मचान्स की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। ब्लूज ने मंगलवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए आईएसएल 2024-25 मुकाबले में चेन्नइयन एफसी को 1-0 से हरा दिया। मेजबान टीम की जीत में कप्तान व सेंटर-बैक राहुल भेके ने 37वें मिनट में एकमात्र गोल किया। राहुल भेके को गोल करने और मजबूत डिफेंडिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज, ब्लूज की जीत से स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जोरागोजा जरूर राहत महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई…
जमशेदपुर: सीआईआई यंग इंडियंस के रोड सेफ्टी वर्टिकल द्वारा ईएमआरआई के साथ मिलकर जीवन रक्षक तकनीकों और प्राथमिक चिकित्सा प्रतिक्रिया पर एक सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम फरिश्ते का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में 55 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वाईआई का यह कार्यक्रम किसी भी आर्गनाइजेशन द्वारा किया जाने वाला अपनी तरह का पहला कार्यक्रम हैं। ईएमआरआई प्रतिनिधियों डॉ. पंकज और आकाश द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित किया गया। इस दौरान आपातकालीन स्थितियों में पहली प्रतिक्रिया दर्शाने वाले पर्यवेक्षकों…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्री श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन भगवान राम के बाल लीला के कथा का रोचक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक…
जमशेदपुर। बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज से संबंधित सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने जानना चाहा कि प्रोफेशनल कॉलेज की कब से शुरुआत होगी। इसके जवाब में बताया गया कि प्रोफेशनल कॉलेज को अभी शुरू नहीं किया जा रहा है। यह अभी प्रक्रियाधीन है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार की मंशा राज्य के लोगों को रोजगार देने की नहीं है। मंत्री जी ने अपने उत्तर में इसे स्वीकार किया है कि जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज की शुरुआत होने से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों…
दुमका। आगामी 27 फरवरी को एक बांग्लादेशी घुसपैठिए (नजमुल हवलदार) को दुमका जेल से रिहा करने के विरोध में आदिवासी समाज खड़ा हो गया है। प्रमुख सामाजिक संगठन “आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा” ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वीर शहीदों की धरती पर घुसपैठियों को कदम नहीं रखने दिया जायेगा। अखाड़ा के प्रमंडलीय संयोजक चंद्रमोहन हाँसदा ने कहा कि संथाल परगना की जिस वीर भूमि की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया, वहाँ हम घुसपैठियों को समाज की जमीन लूटने तथा हमारी बहू-बेटियों की अस्मत से खेलने की इजाजत नहीं दे सकते। हम प्रशासन…
जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मंगलवार संध्याकाल में जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे. पी. शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सांसद रजीव प्रताप रूडी के शहर आगमन को जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि उनकी मौजूदगी में आर्थिक नीतियों और…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव गालूडीह स्टेशन में भी रुकेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। अधिसूचना के मुताबिक यह प्रभावी 27 फरवरी से दोनों दिशाओ में लागू रहेगा। South Eastern Railways:झारखंड के इस शहर से जल्द दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात,जानिए रूट शालीमार जाने समय में यह होगा समय अधिसूचना के मुताबिक लोकमान्य तिलक से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक – शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7.01 मिनट पर गालूडीह पहुंचेगी। एक मिनट रुकने के पश्चात 7.02 मिनट शालीमार के प्रस्थान करेगी।यह प्रभावी 27 फरवरी से…
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जमशेदपुर शाखा के आतिथ्य में हुए इस आयोजन में रांची, धनबाद, देवघर, झरिया, जामताड़ा, भागा, केंदुआ, चाईबासा सहित कई क्षेत्रों से आए लगभग 80 खिलाड़ियों ने क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और चेस जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट टूर्नामेंट कॉपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में हुआ। बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल) मोहन आहुजा इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। टेबल टेनिस, कैरम और चेस की प्रतियोगिताएं राजस्थान भवन, बिष्टुपुर में आयोजित की गईं। खेल परिणामः- क्रिकेट में मंडल 1 विजेता, मंडल 3 उपविजेता रहा। बैडमिंटन…
