हाजीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 02436/02435 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) – गाड़ी सं. 02436 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 20 मार्च, 2025 तक (प्रत्येक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन) नई दिल्ली से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.10 बजे पटना पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 02435 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 21 मार्च, 2025 तक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर जमशेदपुर महिला विश्वविधालय के सिदगोडा कैम्पस के ऑडिटोरियम में बायोटेक विभाग के द्वारा एक दिवसीय पर्ल कल्टिवेशन वर्कशॉप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ) अजिला गुप्ता, ने किया । इस अवसर रजिस्ट्रार श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. किश्वर आरा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, सी. वी. सी. डॉ अन्नपूर्णा झा लाइबरेरी कोऑर्डिनेटर डॉ. रिजवान परवीन , विषय विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार शुक्ला एवं बायोटेक विभाग के शिक्षक डॉ. विश्व राज लाल , डॉ कुमारी श्वेता उपस्थित थी। माननीय कुलपति महोदया प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के वीर पूर्व सैनिकों की संस्था ‘द वॉरियर ऑफ कोल्हान’ द्वारा ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नारी शक्ति सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की केयरटेकर ऑफिसर (CTO) प्रीतिऔर एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमंती पातर और चाँदमनी प्रधान को पुरस्कृत किया गया। इन्हें यह सम्मान रिपब्लिक डे परेड एवं यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (रूस और भूटान) में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए दिया गया।…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को विस्तार से साझा किया और झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अटल जी दूरदृष्टि वाले नेता थे, जिन्होंने देश के विकास की नींव रखी और गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी…
रांची/जमशेदपुर विधानसभा में सोमवार को जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी घोषित करने के मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव था। श्री राय ने स्पष्ट कहा कि सरकार ने जो इसके लिए अधिसूचना जारी की है, वह संविधान के प्रावधान के प्रतिकूल है। इतना ही नहीं, यह झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम के भी विरूद्ध है और टाटा लीज समझौता के भी विरूद्ध है। -इसका अध्यक्ष स्थानीय मंत्री अथवा प्रभारी मंत्री को बना दिया गया, जो नगरपालिका अधिनियम के विरूद्ध है -विस अध्यक्ष के कहने पर सुदिव्य कुमार और सरयू राय ने आपस में की चर्चा -मंत्री से…
*रांची* मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है । आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक 94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। सिर्फ रांची से 78 जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है। *आम और खास लोगों ने लिया सेवा का लाभ* एयर एंबुलेंस के जरिए त्वरित और…
*पलाश ब्रांड के तहत ग्रामीण महिलाएं स्वयं हर्बल गुलाल की पैकेजिंग और मार्केटिंग कर रही हैं।* *रांची के प्रमुख स्थानों पर 9 से 13 मार्च तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल लगाए गए* रांची : रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार सज गए हैं, और पिछले वर्ष की तरह ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल बाजार में उपलब्ध है। हर्बल गुलाल के विपणन को बढ़ावा देने और आम जनों में इको-फ्रेंडली होली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय पलाश…
अंततः स्त्री घरेलू हिंसा का शिकार हो ही जाती हैः मीनाक्षी दूबे जमशेदपुर। जमशेदपुर वूमन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम था स्त्रीधन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय थे। कार्यक्रम में मुंबई से आईं स्टोरीटेलर मीनाक्षी दूबे ने लोगों को कहानियों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्त्री हर घरेलू कार्य करती है लेकिन अंततः घरेलू हिंसा की शिकार हो ही जाती है। बेहतर है कि हर स्त्री वित्तीय रुप…
सांसद विद्युत वरण महतो भी आए महिलाओं ने खूब जमाया रंग हर दल के लोग जुटे होली मिलन में जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगारंग रहा। भोजपुरी गीतों पर अपराह्न 3 बजे से फगुआ की जो रसधारा बही, वह शाम तक बहती ही रही। आगंतुक लोगों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। होली मिलन का यह आयोजन श्री राय के बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर किया गया था। भोजन की भी व्यवस्था थी। होली मिलन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी आए। उन्होंने श्री…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की पूर्वी सिंहभूम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में सोनारी के झबरी बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू बजुरिया थीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में एडवोकेट अनीता यादव, समाजसेवी रीना सिंह, समाजसेवी मधु सिंह, जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी बातों पर महिला अतिथियों ने विशेष रूप से जोर दिया। इन लोगों ने कहा कि महिलाएं…
