जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा के सत्र में पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने तारांकित प्रश्नों के माध्यम से कहा कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के विभिन्न रैयतों की भूमि अधिग्रहण कर 2022-23 में कई निर्माण कार्य कराए गए थे लेकिन प्रभावित ग्रामीणों को अब तक उनका उचित मुआवजा नहीं मिला है। इन सड़क निर्माण कार्य के लिए हुआ था भूमि अधिग्रहण पथ निर्माण विभाग द्वारा पोटका और डुमरिया प्रखंड में सड़क निर्माण के लिए कई ऐसी सड़के है जिनके के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी सौहार्द्र व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू ने संपूर्ण नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की…
जमशेदपुर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर जमशेदपुर , कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। *आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध* मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ – साथ…
जमशेदपुर। भूगोल विभाग की ओर से स्नातक सेमेस्टर 6 की छात्राओं के लिए डंपी लेवल सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि के तहत छात्राओं को स्थलाकृतिक और सर्वेक्षण तकनीकों की व्यवहारिकता के अध्ययन के लिए चांडिल क्षेत्र में ले जाया गया। भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर प्रीति ने इस शैक्षणिक यात्रा के महत्त्व को रेखांकित करते हुए भूगोल विषय की सैद्धांतिकी के साथ व्यवहारिकता पर भी बल दिया । छात्राओं के लिए व्यवहारिक जीवन में विभिन्न उपकरणों के प्रयोग द्वारा किया गया सर्वेक्षण विषय से संबंधित जानकारियों की गहराई को समझने में सहायक बनेगा। डंपी लेवल सर्वेक्षण उन्हें…
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य तथा व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा दिनांक 8.3.2025 को औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो० डॉ.अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी के समन्वय से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। इसके लिए छात्राओं को वरुण बेवरेज आदित्यपुर ले जाया गया वहां के कर्मचारियों तथा प्रबंधकों द्वारा उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई साथ ही साथ कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया गया। कारखाने में मौजूद विभिन्न मशीनों और तकनीक से छात्राओं को अवगत कराया गया। छात्राओं ने प्रबंधन के गुर सीखे तथा उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए। महिला दिवस के अवसर…
जमशेदपुर। होला-महल्ला के मौके होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए मानगो गुरुद्वारा परिसर में मैदान पूरी तरह सजकर जहाँ जमशेदपुर के सिख बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 9 मार्च, रविवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में स्थित मैदान में होला-महल्ला खेल स्पर्धा आयोजन होना है। बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा के तत्वाधान में धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर व गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो द्वारा प्रायोजित होला-महल्ला खेल प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सिख बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के मद्देनज़र बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, जमशेदपुर के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए…
जमशेदपुर। श्री साकची गुजराती (एसएसजी) इंग्लिश स्कूल के सभागार में शनिवार 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर टाटा समूह की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत महिला साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वंचित और अशिक्षित महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं। प्रशिक्षक अंकित कुमार ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी और उन्हें शिक्षा व तकनीकी ज्ञान के…
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात। ▪️ राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का हो रहा है कार्य ▪️ महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का बनेगा आधार जमशेदपुर। गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मिलने पहुंची।महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं…
जमशेदपुर। होली मे ट्रेनों की हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटा – कटिहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है। इस ट्रेन का मार्ग टाटा – आसनसोल- मालदा टाउन के रास्ते होगा। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। टाटा से कटिहार होली स्पेशल का समय टाटा से ट्रेन संख्या 08181 टाटा –कटिहार होली स्पेशल 12 मार्च को दोपहर के एक बजे रवाना होगी। इसके बाद चांडिल दोपहर 1.55 आगमन-1.57 प्रस्थान, पुरुलिया दोपहर 2.40 आगमन- 2.52 प्रस्थान, जय…
जमशेदपुर – कुड़ी महंती ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में आयोजित सबल अवार्ड्स के 5वें संस्करण का समापन आज सम्मान समारोह के साथ हुआ। यह आयोजन दिव्यांगजन की अद्वितीय प्रतिभाओं को पहचानने और उनकी अदम्य दृढ़ साहस का जश्न मनाने के लिए समर्पित था। सबल अवार्ड्स के ग्रैंड फिनाले में कला जगत के विभिन्न क्षेत्रों से 38 प्रतिभाशाली हस्तियों का संगम हुआ, जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों, जिनमें शामिल थे – एस. गोविंदराज (आयुक्त, दिव्यांगजन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार), राजीव रतूरी (स्ट्रैटेजिक एडवाइजर, सक्षम), पुलकित शर्मा (पॉडकास्टर और आरजे),…
