
बहरागोड़ा, जमशेदपुर।
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत स्थित नाकदोहा (गोप टोला) गांव के ग्रामीणों की बिजली समस्या अब समाप्त हो गई है। गांव में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। यह कार्य जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो के निर्देश पर किया गया।

कुछ दिनों पहले गांव में लगा 16 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण प्रतिनिधि सुशील पाईक ने सांसद बिद्युत महतो को स्थिति से अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तात्कालिक रूप से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बिजली विभाग ने सांसद के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों — बादल गोप, निखिल गोप, शिव शंकर गोप, पंकज गोप सहित अन्य लोगों ने सांसद श्री बिद्युत बरण महतो और बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलेंगी।
सांसद की त्वरित पहल से राहत
सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली विभाग को सक्रिय होने का निर्देश दिया था। उनकी त्वरित पहल के कारण ग्रामीणों को कई दिनों से चली आ रही अंधेरे की समस्या से छुटकारा मिला है।
ग्रामीणों में हर्ष का माहौल
गांव में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने कहा कि सांसद महतो हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें भरोसा है कि आगे भी किसी तरह की समस्या आने पर सांसद और प्रशासन तत्परता से मदद करेंगे।


