
जमशेदपुर.
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन सभा में भारी जन सैलाब उमड़ी। इस अवसर पर झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधायक संजीव सरदार अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने सभा में संबोधन कर जनता से “तीर-कमान” निशान पर मुहर लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, के साथ कई स्टार प्रचारक जिनमें परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व मंत्रीगण, बहरागोड़ा, जुगसलाई, मझगांव विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण, पूर्व विधायकगण, INDIA गठबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।
घाटशिला उपचुनाव स्व. रामदास सोरेन जी के तप और सेवा की याद दिलाता है, झामुमो की जीत उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी – संजीव सरदार
विधायक संजिव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला उपचुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के “त्याग, तप और जनता के प्रति अपनापन” को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार भी विकास और विश्वास के प्रतीक तीर-कमान निशान पर अपना समर्थन देगी।
उन्होंने कहा, “स्वर्गीय रामदास सोरेन जी ने जनता के बीच रहकर जनहित के कार्य किए। आज उनके पदचिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। घाटशिला की जनता झामुमो को जीता कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देगी ।”
सभा के दौरान “वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें”, “वीर रामदास सोरेन अमर रहें” और “घाटशिला की जनता जिंदाबाद” जैसे नारे पूरे कार्यक्रम स्थल में गूंजते रहे।



