रेल खबर पटना और सीएसएमटी, मुंबई के बीच परिचालित की जाने वाली गाड़ी सं. 22359/22360 पटना-सीएसएमटी-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा पटना और आनंद विहार के बीच परिचालित की जाने वाली गाड़ी सं. 03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना स्पेशल के कोच संयोजन में बदलाव किया जा रहा है । अब इन दोनों ट्रेनों के वर्तमान कोच संयोजन में एक साधारण श्रेणी का कोच जोड़ा जा रहा है जिसके उपरांत कुल कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी । गाड़ी सं. 22359/22360 पटना-सीएसएमटी-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच संयोजन में बदलाव पटना से 26 मार्च, 2025 से तथा सीएसएमटी, मुंबई से 28 मार्च, 2025…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड राज्य आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत कार्यरत महिलाओं एवं संकुल स्तर पर काम करने वाली महिला कैडरों को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के शून्यकाल में सरकार से मांग की है कि इन महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि JSLPS में कार्यरत महिलाएँ आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है। साथ ही, वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से…
जमशेदपुर।। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में भूमिज समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से उनके रांची स्थित आवास में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षा मंत्री श्री सोरेन से कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित परीक्षा में राज्य की 15 भाषाओं को शामिल किया गया है, लेकिन भूमिज भाषा को इसमें स्थान नहीं दिया गया, जबकि यह झारखंड की एक प्रमुख जनजातीय भाषा है। पहले थी मान्यता, अब हटा दिया गया प्रतिनिधि मंडल ने कहा…
Kolkata, It has been decided to run Special trains as per following schedule: 08563/08564 Jagdalpur-Thakurnagar-Jagdalpur Special 08563 Jagdalpur-Thakurnagar Special will leave Jagdalpur on 26.03.2025 at 08.00 hrs and will reach Thakurnagar at 10.45 hrs, the next day. In the return direction, 08564 Thakurnagar-Jagdalpur Special will leave Thakurnagar on 28.03.2025 at 18.00 hrs and will reach Jagdalpur at 22.45 hrs, the next day. The Special train will have stoppages at Jharsuguda, Rourkela, Chakradharpur, Tatanagar, Kharagpur & Andul in SER jurisdiction. 08373/08374 Kesinga-Thakurnagar-Kesinga Special 08373 Kesinga-Thakurnagar Special will leave Kesinga on 27.03.2025 at 16.10 hrs and will reach Thakurnagar at 10.45 hrs, the next day.…
दिनांक – 26 मार्च 2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – बसंत मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वादशी. रात्रि. 1.43* तक / त्रयोदशी नक्षत्र – धनिष्ठा. रात्रि. 2.30* तक / शतभिषा सूर्योदय – प्रातः05:54 पर सूर्यास्त – सायं.06:01 पर राहुकाल – अपरा.12.37 से 2.09 तक(अशुभ) दिशा शूल – उत्तर दिशा सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय मोबाइल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपका जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा…
आरा। आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के जाने के लिए बने फुट ओवर ब्रिज पर एक यूवती समेत तीन लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है पहले एक युवक ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोली चलने के बाद कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी रही. पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण मानकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार…
रेल खबर। भारतीय रेलवे की प्रगतिशील और आधुनिक ट्रेन सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन – ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System – QMS) के लिए लागू किया जाता है। यह प्रमाणन तभी प्रदान…
जमशेदपुर। – एक्सएलआरआइ में पहले एआइ कॉन्क्लेव ”मनकृति” का आयोजन किया गया. इस दौरान आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद इंडस्ट्री में किस प्रकार बदलाव हुए हैं, उससे संबंधित रणनीति, इनोवेशन पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुआ. एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम) एआइ नेक्सस क्लब द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और एआइ विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का व्यवसायिक रणनीति, नेतृत्व और नवाचार पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहन चर्चा हुई. कॉन्क्लेव का उद्घाटन एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ. (फादर) एस. जॉर्ज, एस.जे. और डॉ. संजय के. पात्रो,…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान (श्री अग्रयेन भवन के सामने) में मंगलवार 25 मार्च को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा में यजमान मंजू-संतोष खेतान और कुंमुद अग्रवाल शामिल हुए। पुजारी अमित शर्मा ने पूजा करायी। देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों द्धारा श्री गणेश वंदना से महा मंगल पाठ और भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पहले ओम आनंदमयी, चेतन्यमयी, सत्यमयी परमे मंत्र का उच्चारण करके माता को बुलाया गया, जो एक दिव्य मंत्र है जो आनंद,…
जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा की एक बैठक जगदीश मुनका के सीतारामडेरा स्थित निवास पर आयोजित की गई। जिसमें राजस्थान दिवस (30 मार्च) और सामूहिक गणगौर पूजन (31 मार्च) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राजस्थान दिवस के अवसर पर नर सेवा – नारायण सेवा के तहत आश्रम में भोजन सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वहीं, 31 मार्च सोमवार को शाखा द्वारा पहली बार आयोजित होने जा रहे सामूहिक गणगौर पूजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि माताओं और बहनों के लिए पूजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध…
