Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News : ईमानदारी की मिसाल: IIT खड़गपुर के कर्मचारियों ने NIT जमशेदपुर निदेशक की खोई हीरे की अंगूठी लौटाकर बढ़ाया संस्थान का मान
Breaking News

Jamshedpur News : ईमानदारी की मिसाल: IIT खड़गपुर के कर्मचारियों ने NIT जमशेदपुर निदेशक की खोई हीरे की अंगूठी लौटाकर बढ़ाया संस्थान का मान

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के कोलकाता एक्स्टेंशन सेंटर के कर्मचारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे शैक्षणिक जगत में सकारात्मक संदेश दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर की बेशकीमती हीरे की अंगूठी को ढूंढ़कर सुरक्षित रूप से लौटा दिया, वह भी तब जब अंगूठी को खोए हुए लगभग दस दिन बीत चुके थे.

घटना पिछले महीने की है. प्रो. सूत्रधर एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता पहुंचे थे और दो दिनों तक IIT खड़गपुर के कोलकाता स्थित एक्स्टेंशन सेंटर (गेस्ट हाउस) में ठहरे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जमशेदपुर लौट गए, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनकी हीरे की अंगूठी वहीं रह गई है. यह अंगूठी उनके लिए बेहद खास थी. वे इसे पिछले 22 वर्षों से निरंतर पहनते आ रहे थे, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व भी गहरा था.

READ MORE :Jamshedpur News :विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विहंगम योग संत समाज का रक्तदान शिविर संपन्न

जैसे ही गेस्ट हाउस प्रभारी को अंगूठी गुम होने की सूचना मिली, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पूरे कमरे और परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की. खास बात यह थी कि वह कमरा प्रो. सूत्रधर के जाने के बाद किसी अन्य अतिथि को नहीं दिया गया था. घंटों की मेहनत और ईमानदारीपूर्वक गहनता और सूक्ष्मता से खोजबीन के बाद अंततः अंगूठी गेस्ट हाउस के एक कोने में सुरक्षित अवस्था में मिल गई.

गेस्ट हाउस प्रभारी ने अंगूठी की तस्वीर लेकर प्रो. सूत्रधर को भेजी, जिसकी उन्होंने पुष्टि की. इसके बाद अंगूठी को पूरी सुरक्षा और औपचारिकता के साथ लौटाया गया.

NIT निदेशक ने जताया आभार

प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने इस पूरे दल की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा:

 “IIT खड़गपुर कोलकाता एक्स्टेंशन सेंटर के कर्मचारियों ने न केवल अपनी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि सच्चाई और नैतिकता जैसे मूल्य ही हमारे देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की असली पहचान हैं.”

उन्होंने IIT खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मामले में तत्परता दिखाई और कर्मचारियों को सम्मानित करने की इच्छा जताई.

READ MORE :Jamshedpur News :घाटशिला में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे जनसभा को संबोधित

संस्थानिक मूल्यों की प्रेरक मिसाल 

इस घटना ने IIT खड़गपुर के कर्मचारियों की निष्ठा, पारदर्शिता और उच्च नैतिक मानदंडों को नई ऊँचाई दी है. साथ ही यह पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है कि सच्चाई और ईमानदारी ही किसी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.