जमशेदपुर। आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मानगो गुरुद्वारा में सात दिवसीय सिखों के लिए गुरमीत सिख्या कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत गुरुवार को कोलकाता से आए सिख फोरम के प्रतिनिधिमंडल मानगो गुरुद्वारा और सीजीपीसी का दौरा किया। कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के अपील की गई है। गुरुवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के निवर्तमान प्रधान सरदार निशान सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की साकची चुनाव के लिए सीजीपीसी द्वारा मनोनीत दोनों प्रतिनिधि चुने गए संयोजक और सह संयोजक का सहयोग करेंगे। प्रेस ज्ञापन के माध्यम से सरदार निशान सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि आम सभा के दौरान चुने गए संयोजक और सह संयोजक चुनाव संपन्न कराने के लिए सक्षम हैं और वे सीजीपीसी के उस निर्णय का भी सम्मान करते हैं जिसमे उनके द्वारा चुनाव के लिए दो प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। गौरतलब है कि बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में…
गमहरिया : मजदूर दिवस के अवसर पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के संयोजक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह, डॉ. ओपी आनंद, बीडीओ अभय द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा शोषण के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई. गोष्ठी के मुख्य वक्ता अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है और उनका लगातार शोषण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई…
जमशेदपुर। विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता, समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साकची स्थित श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आनंद बहादुर, झुननु देवी, प्रमिला दास, दिपा तथा अन्य को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या डॉ मौसमी के भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। मौके पर विद्यालय के मुख्य…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा बाराद्वारी श्रेष्ठम के पास चलत शीतल अमृत धारा सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के तहत राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए नि‘शुल्क ठंडे जल की व्यवस्था की गई है, जो पुरे गर्मी भर चलेगी। शाखा की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव पायल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में यह सेवा आरंभ हुई। इस पुण्य कार्य का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। उनके साथ प्रमुख समाजसेवी बिमल रिंगरसिया, बजरंग अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सन्नी संघी, मोहित मुनका सहित मंच की सक्रिय सदस्याएं मौजूद रहीं। मौके पर सभी…
न्युवोको विस्टास ने चौथी तिमाही में रचा इतिहास, एबिटिडा 556 करोड़ रुपये तक पहुंचा जमशेदपुर। न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, जो भारत की प्रमुख बिल्डिंग मैटीरियल्स कंपनियों में शामिल है, ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के अनऑडिटेड नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने इस तिमाही में अब तक का सबसे ऊंचा कंसोलिडेटेड एबिटिडा 556 करोड़ रुपये दर्ज किया। कंपनी की स्थापित संयुक्त उत्पादन क्षमता 25 एमएमटीपीए है, जिससे यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट ग्रुप बन चुका है। पूर्वी भारत में यह अग्रणी सीमेंट कंपनियों में गिनी जाती है। हाल ही में…
रांची। झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा। खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक कमिटी बनाकर बिहार के राजगीर में खुले खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरुरतों के अनुसार उसका इस्तेमाल करें। उन्होंने खेल गांव में 200 एकड़ में फैले 4 इनडोर और 6 आउटडोर स्टेडियम सहित…
जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह ने कल ही अपना योगदान दिया और आज कंपनी यूनियन के साथ परिचयात्मक बैठक बारा सभागार में संपन्न हुई। यूनियन के सभी सदस्यों से बारी बारी परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर में ही पले बड़े है पढ़ाई लिखाई से ले कर सभी चीजें जमशेदपुर में संपन्न हुई है, यूनियन और कर्मचारियों को साथ में लेकर कंपनी को और आगे ले जाना है, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भरोसा दिलाया की यूनियन और कर्मचारियों का पूरा सहयोग कंपनी को बढ़ाने में…
हाजीपुर- धनबाद और चंडीगढ़ के मध्य चलायी जा रही 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल का परिचालन लखनऊ मंडल में परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल – दिनांक 02.05.2025 से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. गाड़ी सं. 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग डीडीयू-वाराणसी-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ जं.-लखनऊ-आलमनगऱ के रास्ते की जाएगी । 2. गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ-धनबाद़ स्पेशल – दिनांक 04.05.2025 से चंडीगढ़ से खुलने वाली गाड़ी सं. गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग आलमनगऱ-लखनऊ-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ जं.-वाराणसी-डीडीयू के रास्ते की जाएगी ।
गुरुग्राम/रांची : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। निसान मोटर इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी भारत नहीं छोड़ेगी। कंपनी के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, “हम यहीं रहेंगे, कहीं नहीं जाएंगे। भारत निसान की ग्रोथ का मजबूत स्तंभ है और हम यहां के बाजार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” दरअसल, वित्त वर्ष 2024-25 में निसान ने घरेलू और निर्यात मिलाकर 99,000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2017-18 के बाद से अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री है। इस शानदार प्रदर्शन का मुख्य कारण नई निसान…
