जमशेदपुर,: टाटा स्टील इस साल समर कैंप 2025 का आयोजन 9 से 30 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कर रही है। समर कैंप के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है और यह 15 मई तक जारी रहेगा। इस पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, चाणक्य चौधरी ने की। इस साल समर कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है, जैसे टाटा स्टील कलिंगानगर, टाटा स्टील मेरामंडली, रॉ मटीरियल लोकेशन्स, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और टाटा स्टील गम्हरिया, जहाँ क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। 4-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक नई श्रेणी भी पेश की गई है, जिसमें रोलर स्केटिंग, एथलेटिक्स, किड्स’ जुंबा और फुटबॉल जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। चाणक्य चौधरी ने समर कैंप में भाग ले रहे युवाओं से इस अनूठे अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बच्चों को केवल खेल और अभ्यास तक सीमित न रहकर, टीमवर्क, अनुशासन की महत्ता समझने और नए दोस्त बनाने के अवसर पर भी बात की। यह समर कैंप “मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम से जुड़े लगभग 100 बच्चों और एससी/एसटी समुदाय के 40 बच्चों को प्रायोजित करता है। इसके अलावा, यह बच्चों को स्विमिंग, आर्चरी, घुड़सवारी, वॉलीबॉल, हॉकी, रोलर स्केटिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के लिए ‘अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श’, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और खेलों में हाइड्रेशन जैसे अहम विषयों पर भी जागरूकता सत्र आयोजित करेगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए, समर कैंप में हाइड्रेशन की व्यवस्था और वाटर मार्शल्स की तैनाती भी की गई है। इसके अतिरिक्त, बच्चों और उनके परिवारों के लिए जूलॉजिकल पार्क और निक्को जुबली पार्क में विशेष आकर्षक डिस्काउंट पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजीकरण लिंक नीचे दिया गया है: https://ind01.safelinks.protection.outlook.com/?url=https%3A%2F%2Fjrdsportscomplex.in%2Ftsl-camp&data=05%7C02%7Cvini.bhagat%40tatasteel.com%7Cea4b91122345456db4c008dd824ff5e3%7Cf35425af47554e0cb1bbb3cb9f1c6afd%7C0%7C0%7C638810002145309409%7CUnknown%7CTWFpbGZsb3d8eyJFbXB0eU1hcGkiOnRydWUsIlYiOiIwLjAuMDAwMCIsIlAiOiJXaW4zMiIsIkFOIjoiTWFpbCIsIldUIjoyfQ%3D%3D%7C0%7C%7C%7C&sdata=WQm5dYc68vT7vDX2YZzfJviTb9kzGlFh67TXKV1EUj0%3D&reserved=0
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सर्वसम्मति से नवगठित पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यसमिति सदस्यों की पहली बैठक आज मानगो टैंक रोड स्थित पोद्दार भवन में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता सर्वसम्मति से घोषित अध्यक्ष अरुण पोद्दार जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. ज्ञात हो कि बैठक से पूर्व पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक श्री शंकर पोद्दार जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया. नव मनोनीत महामंत्री श्रीकांत देव ने बताया कि अभी तक समिति का चलंत (अस्थायी) कार्यालय चल रहा था लेकिन आज से समिति के क्रियाकलापों एवं समिति का…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों और कार्यस्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), जुडको और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि पीएम आवास योजना के तहत बिरसानगर के ब्लॉक नंबर 8 और 23 में निर्माण कार्य लगभग पूरा…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ नियमित रक्तदाताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से अनेकों कार्यक्रम किये जायेंगे। इस अवसर पर जहां 8 मई को जहां सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा वहीं 8 मई को जन्मदिन अपने रक्तदान के साथ मनाने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जायेगा, वहीं पर अपना 25वां, 50वां, 75वां या 100वां रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। वैसे परिवार जहां रक्तदान परिवार की परम्परा का हिस्सा है, वैसे परिवार के…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मूख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपई सोरेन ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर हमला बोला है। चंपई सोरेन ने एक बयान जारी कर कहा हैं कि बंगाल के बाद झारखंड इन अवैध घुसपैठियों का गढ़ बन चुका है उन्होनें कहा कि उन्हे जानकारी मिली हैं कि मुंबई पुलिस ने 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास साहिबगंज (झारखंड) के बने फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इन सभी के आधार कार्ड में 1 जनवरी की जन्मतिथि दर्ज है। पिछले हफ्ते, चाकुलिया में एक समुदाय विशेष के तीन हजार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने…
डिजिटल डेटा संग्रहण, विश्लेषण और त्वरित कार्यवाही से संरक्षा को मिल रहा नया आयाम ! बिलासपुर बिलासपुर मंडल में रेल पटरियों की आंतरिक संरचना की सूक्ष्म जांच के लिए अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (USFD) तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। यह नवीनतम तकनीक रेल की पटरियों में समय के साथ उत्पन्न होने वाले आंतरिक दोषों को प्रारंभिक अवस्था में ही चिन्हित कर लेती है, जिससे आवश्यक अनुरक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सके और यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित रह सके। बिलासपुर मंडल में वर्तमान में लगभग 2217 किलोमीटर ट्रैक की…
Kolkata, The new LHB rake for Bangriposi-Puri Special was flagged off in a ceremonial function at Bangriposi today (28.04.2025) by esteemed dignitaries including Smt Mamata Mohanta, Hon’ble MP (Rajya sabha), Shri Naba Charan Majhi, Hon’ble MP (Lok Sabha), Mayurbhanj, Ms. Sanjali Murmu, Hon’ble MLA, Bangriposi & Shri Bhadav Hansdah, Hon’ble MLA, Saraskana. Senior officers from South Eastern Railway were also present, contributing to the event’s success. The introduction of LHB (Linke Hofmann Busch) rake is expected to provide the passengers with a more comfortable and safe travel experience, which highlights the commitment of Indian Railways to improve Rail infrastructure and…
जमशेदपुर। सोमवार को साकची स्थित श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में कार्यभार ग्रहण समारोह (इन्वेस्च्योर शिरोमणि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत करते हुए छात्र परिषद् के महत्व पर प्रकाश डाला। इसका उद्देश्य नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति औपचारिक रूप से नियुक्त करना था। समारोह में नवनियुक्त हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ तेजस, अवनी, विक्रांत और सारंग – चारों हाउस के कैप्टन और अन्य पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करते हुए छात्रों ने…
जमशेदपुर। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन हेतु बैठक किया गया । जिला अंतर्गत 5 शैक्षणिक संस्थान के 8 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 3810 परीक्षार्थी शामिल होंगे । अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी । केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगा, अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा । बैठक के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए…
जमशेदपुर, ; देश के पहले प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) के साथ मिलकर बिजनेस-बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, सरकार और वैश्विक संगठनों के दिग्गज एक मंच पर आए. इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मंथन किया कि कैसे जैव विविधता संरक्षण में व्यवसाय बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद प्रो. टाटा एल. रघु राम ने एक्सएलआरआई के सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति संकल्प को रेखांकित किया. आईयूसीएन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. यशवीर भटनागर…
