Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

जमशेदपुर. 2014 में नालसा जजमेंट के बाद भले ही थर्ड जेंडर को कानूनी पहचान मिल गई और बाद में 2019के ट्रांसजेंडर एक्ट के माध्यम से उस समुदाय के हित में और कानूनी आयाम जुड़े,मगर हकीकत में ट्रांसजेंडर समुदाय/एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय अपने कानूनी अधिकार,सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जद्दोजहद कर रहा है.कानून को अमली जामा पहुंचाने के लिए सिर्फ सरकार के स्तर पर नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बहुत सारे अनवरत प्रयासों और आवाज उठाते रहने की जरुरत है.जमशेदपुर क्वीयर सर्किल(JQC) की ओर से संस्थापक सौविक साहा के नेतृत्व में बिष्टुपुर बुलेवर्ड होटल में आयोजित लीगल लिटरेसी…

Read More

जमशेदपुर। महान क्रांतिकारी और आदिवासी समाज के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ वीर बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की शुरुआत कर दी है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को इस परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, क्योंकि वर्षों से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे निवासियों को अब स्थायी और निर्बाध बिजली की सुविधा मिलने जा रही है। फिलहाल सात उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है, जबकि 60 अन्य उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है।…

Read More

जमशेदपुर:आजादी की लड़ाई के महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर ने गहरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। डॉ. गोस्वामी ने इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर: पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, टाटा स्टील ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, स्वच्छतापुकारे फाउंडेशन और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से दोमुहानी घाट — सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के सुंदर संगम स्थल — पर एक नदी सफाई अभियान का आयोजन किया। रविवार की सुबह आयोजित इस पहल में भागीदार संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक भागीदारी की। एक घंटे चले इस अभियान में प्लास्टिक कचरे और नदी तट पर फैले मलबे को हटाने पर विशेष ध्यान दिया गया। यह अभियान इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम — “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” — के अनुरूप आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों को दस्ताने और मास्क जैसे सुरक्षा कवच प्रदान किए गए। साथ ही, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें यह सलाह दी गई कि वे प्लास्टिक की बोतलों के बजाय पुनः उपयोग की जा सकने वाली पानी की बोतलें साथ लाएं, ताकि अतिरिक्त कचरे से बचा जा सके। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के बीच प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से नदी के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना भी था।

Read More

Jamshedpur: In a concerted effort to promote environmental sustainability and raise public awareness about plastic pollution, Tata Steel in collaboration with the Regional Office of the Jharkhand State Pollution Control Board, Swachhatapukare Foundation, and the Confederation of Indian Industry (CII), organized a River Cleaning Drive at Domuhani Ghat—the scenic confluence of the Subarnarekha and Kharkai rivers. Held early on Sunday morning, the initiative witnessed enthusiastic voluntary participation from over 50 individuals representing the partner organisations. The one-hour drive focused on the removal of plastic waste and riverbank debris, aligning with this year’s World Environment Day theme—“Beat Plastic Pollution.” Participants were provided…

Read More

मुंबई: आमिर ख़ान के घर हाल ही में एक शानदार और दिल छू लेने वाली म्यूज़िकल नाइट का आयोजन हुआ, जो उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज़ से पहले एक जश्न की तरह था। यह फिल्म 2007 में आई ‘तारे ज़मीन पर’ की आध्यात्मिक अगली कड़ी मानी जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर खेल और राजनीति तक की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। फिल्म के निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना, संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय, और कॉमेडियन कपिल शर्मा की मौजूदगी ने माहौल को जीवंत बना दिया। खास बात यह रही…

Read More

सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 09 जून 2025 वार – सोमवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी प्रातः 9.37 तक / चतुर्दशी नक्षत्र – विशाखा.अपरा. 3.31 तक /अनुराधा सूर्योदय – 04:59 सूर्यास्त – 06:35 राहुकाल – प्रातः 7.24 से 9.06 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है दिशाशूल – पूर्व दिशा दोष परिहार – दूध का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आप तरोताज़ा होने के लिए…

Read More

जमशेदपुर। आदित्यपुर की समाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मोर्चा के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 32 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र की अनेक जनसमस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। सबसे प्रमुख मुद्दा रहा – आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पूर्व में लंबे संघर्ष के बाद आदित्यपुर स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू…

Read More

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत भवन में रविवार को गंगा मेमोरियल अस्पताल शंकोसाई के तत्वावधान में एवं वीर शहीद गंगानारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्व. गंगा देवी की स्मृति में पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 284 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 57 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने डॉ. नागेंद्र सिंह के योगदान को बताया सराहनीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप…

Read More