Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :टाटानगर–वाराणसी वंदे भारत समेत रेलवे समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल
Breaking News

Jamshedpur News :टाटानगर–वाराणसी वंदे भारत समेत रेलवे समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
टाटानगर रेलवे स्टेशन और इससे जुड़ी यात्रियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम)  तरुण हुरिया से मिला। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए यात्रियों की असुविधाओं से अवगत कराया।

READ MORE :South East Central Railway :1 जनवरी 2026 से बदलेगी रेलवे की समय-सारणी, 55 एक्सप्रेस व 8 पैसेंजर ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव

ट्रेनों में देरी और यात्री परेशान

चैम्बर ने बताया कि टाटानगर होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को अक्सर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण रोका जाता है, जिससे यात्रियों को भारी विलंब का सामना करना पड़ता है। इससे बुजुर्ग, मरीज, छात्र और व्यापारी वर्ग विशेष रूप से प्रभावित होता है। इस पर डीआरएम ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का दबाव अधिक है और सीमित संसाधनों के बावजूद व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैटरी कार सुविधा

प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर बैटरी कार सेवा शुरू करने की मांग रखी। डीआरएम ने इस मांग को जायज बताते हुए जल्द ही बैटरी कार सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी मांग

चैम्बर ने हावड़ा–राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा तक विस्तार देने और पूर्व में घोषित टाटानगर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया। डीआरएम ने बताया कि नई ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय स्तर पर निर्णय लिया जाता है।

READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर में लोको पायलटों को मिला सिविल डिफेंस का आपदा एवं अग्नि बचाव प्रशिक्षण

आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन का सुझाव

टाटानगर स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के लिए कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन आदित्यपुर स्टेशन से करने का प्रस्ताव भी रखा गया। डीआरएम ने बताया कि यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दे

बैठक में राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने, हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की देरी, टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव और चक्रधरपुर–टाटानगर थर्ड लाइन परियोजना पर भी चर्चा हुई। डीआरएम ने बताया कि थर्ड लाइन का कार्य अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है।

वेंडर मीट के आयोजन पर सहमति

चैम्बर के सुझाव पर डीआरएम ने जमशेदपुर में जल्द ही रेलवे वेंडर मीट आयोजित करने की सहमति भी दी। इस अवसर पर चैम्बर के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने रेलवे से यात्रियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.